राजस्थान के कोटा की सड़कों पर लड़का-लड़की का खुलेआम रोमांस करने वाले वीडियो के बाद अब पुलिस ने एक्शन लिया है। कपल हाथ-पैर जोड़ते हुए बोला-सर गलती हो गई, कान पकड़कर माफी मांगते हैं, अब कभी ऐसा नहीं करेंगे।

कोटा (राजस्थान). कोटा जिले की बूंदी रोड पर चलती बाइक पर लिप लॉक करने वाले लड़के और लड़की को कोटा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और बाइक को भी सीज कर दिया है। लड़का और लड़की को अरेस्ट करने के बाद उन्होनें पुलिस से माफी मांगी, लेकिन बाद में पुलिस ने लड़के को जेल भेज दिया और लड़की को छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीच सड़क पर लड़का-लड़की ने किया रोमांस

दरअसल, कोटा में परसों रात को एक वीडियो वायरल हुआ। बूंदी रोड पर एक युवती और युवक चलती बाइक पर इश्क कर रहे थे। लिप लॉक कर रहे थे और तेजी से बाइक दौड़ा रहे थे। लोगों ने वीडियो बनाया और उसके बाद करीब सवा मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के बाद कोटा पुसिल ने बाइक नंबर के आधार पर एक्शन लिया।

दिल्ली की रहने वाली है इश्क फरमाने वाली लड़की

जिले की नांता थाना पुलिस ने बताया कि बड़गांव के नजदीक यह वीडियो बनाया गया था। लड़की का नाम रिजवाना है और वह दिल्ली की रहने वाली है। लड़के का नाम वसीम है और वह कोटा में ही किराये पर रहता है और पेंट का काम करता है। वसीम और रिजवाना करीब तीन महीने से लिव इन में रह रहे हैं। दोनो की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। परसों रात दोनो ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान चलती बाइक पर रोमांस करते हुए वायरल हो गए थे।