राजस्थान के सीकर जिले में एक म​हिला शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड के चक्कर में फंसी है। हैरानी की बात तो यह है कि उसके चक्कर में उसने अपने पति को भी जेल भिजवा दिया। अब खुद भी ससुराल से जेवर लेकर फरार हो गई है।

सीकर.राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला शादी के 3 साल बाद भी अपने पति की नहीं हुई। वह बॉयफ्रेंड के चक्कर में पड़कर अपने पति से भी आए दिन विवाद करती थी। हालात ये हो गए कि एक दिन उसने अपने पति को भी जेल भिजवा दिया और अब खुद भी घर से जेवर लेकर फरार हो गई है। ऐसे में पति न्याय की गुहार लगा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के 3 साल बाद फरार

राजस्थान के सीकर जिले से एक सनसनीखेज मामला आया है। यहां एक पत्नी शादी के 3 साल बाद अपने ससुराल से लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं उसने अपने पीहर से भी जेवरात चुराए।

शादी के बाद भी दूसरे से करती थी प्यार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया है कि उसकी शादी अप्रैल 2020 में सीकर जिले की ही रहने वाली एक लड़की के साथ हुई। शादी के बाद उसकी पत्नी अक्सर फोन पर ही बिजी रहती थी। उसे पता चला कि पत्नी का किसी सोहनदान नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। इस बारे में उसने अपनी पत्नी को कहा तो वह उसे ही धमकियां देने लगी। लड़के के परिवार ने भी लड़की को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और उन्हें धमकियां देने लगी ।

बॉयफ्रेंड मिलने पहुंचा लड़की के ससुराल

पिछले साल उस लड़की का बॉयफ्रेंड मिलने के लिए लड़की के ससुराल पहुंच गया। यहां उसे विवाहिता के पति और परिवार के बाकी लोगों ने उसे देख लिया। ऐसे में पत्नी ने अपने पति से ही झगड़ा करना शुरू कर दिया और वहां पुलिस बुलाकर उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार करवा दिया।

पति को पहुंचा दिया जेल

घर वाले अपने बेटे की जमानत करवाने के लिए पुलिस थाने पहुंचे तो पीछे से वह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ सास और परिवार के बाकी जेवरात लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं उसने अपने पीहर से भी लाखों रुपए के जेवरात चुरा लिए। हालांकि इस मामले में पुलिस में उस लड़की को पकड़ भी लिया। लेकिन अब वह लड़की अपने पति और ससुराल वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दे रही है और लाखों रुपए की डिमांड कर रही है।