शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं जब दूल्हे के पिता ने एक वीडियो के चलते बारात लाने से इनकार कर दिया। लड़की के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और अब वे कानूनी सलाह ले रहे हैं।

जयपुर. चूरू जिले की एक 23 वर्षीय लड़की की दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल टूट सकता है। यह लड़की अपने जीवन के सबसे खास दिन, यानी अपने निकाह के लिए तैयार थी, लेकिन उसकी खुशी उस समय चूर हो गई जब दूल्हे के पिता ने शादी से पहले ही बारात लाने से मना कर दिया। दूल्हे के पिता ने लड़की के दादा को बताया कि लड़की का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है, और इसके प्रमाण स्वरूप उनके पास एक अश्लील वीडियो भी है। इस घटना ने लड़की के परिवार को पूरी तरह से चौंका दिया और उनका विश्वास तोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सामने आ गया दुल्हन का वो गंदा वाला वीडियो

दरअसल लड़की की सगाई सीकर जिले में हुई थी और जल्द ही उसकी शादी होनी थी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और घर में बारात का इंतजार हो रहा था। लेकिन जब बारात नहीं आई तो लड़की के दादा ने दूल्हे के पिता से संपर्क किया। दूल्हे के पिता ने बताया कि उनके पास लड़की का एक गंदा वीडियो आया है और इस वजह से शादी अब नहीं हो सकती। यह सुनकर लड़की के परिवार को सदमा लगा, और दादा ने अपनी पोती से इस बारे में पूछताछ की।

कॉलेज दोस्त ने खींची थीं चपुके से उसकी तस्वीरें

लड़की ने अपनी आपबीती बताते हुए बताया कि जब वह सूरत में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी, तब एक युवक जिशान ने उसका पीछा किया और उसकी कई तस्वीरें खींची। जिशान सीकर का रहने वाला था और उसने लड़की के साथ गलत तरीके से जान पहचान बनाने की कोशिश की। लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी और कहा कि वीडियो भी जिशान ने ही बनवाया था। लड़की का परिवार अब कानूनी राय ले रहा है कि वह होने वाले दामाद के खिलाफ कोई एक्शन ले या फिर और किसी तरह इस मामले को सेटल किया जाए।

यह भी पढ़ें-भोली सी सूरत-इरादे खतरनाक: कुंवारे रह जाना, लेकिन ऐसी लड़की से शादी नहीं करना