राजस्थान के अजमेर से एक  सनसनीखेज खबर है। जहां पत्नी की सुसाइड की खबर सुनते ही बीएसएफ तैनात पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह जम्मू कश्मीर में तैनात था। जिसकी शादी इसी साल 22 फरवरी 2023 को अंशु नाम की युवती से हुई।

अजमेर. राजस्थान के बानसूर इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 8 महीने बाद बीएसएफ के जवान और उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया। हालांकि दोनों सुसाइड अलग जगह हुई पत्नी ने घर में तो पति ने सरहद पर सुसाइड किया। अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जम्मू कश्मीर में तैनात था बीएसएफ जवान

पुलिस के मुताबिक बीएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव जम्मू कश्मीर में तैनात था। जिसकी शादी इसी साल 22 फरवरी 2023 को अंशु नाम की युवती से हुई।पुलिस ने बताया कि मृतक राजेंद्र का बड़ा भाई नरेंद्र दिल्ली में एयरफोर्स में तैनात है। उसी की पत्नी ने नरेंद्र को सूचना दी कि अंशु ने सुसाइड कर लिया है। वहीं अब तक की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। नहीं दोनों के बीच कोई झगड़ा हुआ था।

पत्नी की मौत की वजह नहीं चली पता

वहीं जिस दौरान अंशु ने सुसाइड किया उसे दौरान उसके ससुराल के अन्य लोग भी घर पर ही थे। कई देर तक जब अंशु बाहर नहीं आई तो ससुराल वालों ने गेट खोला तो वह फंदे पर लटकी हुई मिली। वहीं पूरे मामले में अंशु के परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी कुछ घंटे पहले अंशु से फोन पर बात हुई थी तो किसी भी तरह से यह नहीं लगा कि वह परेशान है उसने बताया था कि एक पेड़ कटवाया है और उसकी लकड़ी अब दूसरी जगह डाल रहे हैं। वहीं परिजनों का कहना है अंशु ने कभी ससुराल द्वारा परेशान करने की बात भी नहीं कही।