राजस्थान के बूंदी शहर से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां के एक सरकारी शिक्षक द्वारा मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घर पहुंच मां जब अपनी आपबीती बताई तो वे तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बूंदी (bundi). घर परिवार के बाद स्कूल ही वो जगह है जहां माता-पिता अपने बच्चों के लिए सुरक्षित समझते है। लेकिन राजस्थान के बूंदी शहर के सरकारी स्कूल में इस मासूम के साथ हुई घटना के बाद सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल सरकारी स्कूल के 45 वर्षीय शिक्षक द्वारा मासूम को विद्यालय के सूनसान इलाके में ले जाकर छेड़छाड़ करते हुए गलत जगह टच करने की कोशिश की। पीड़िता के परिजनों द्वारा मामले की पुलिस में शिकायत की गई।

स्कूल टाइम में बिल्डिंग के सूनसान इलाके मे ले गया

पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम स्कूल से घर लौटी उनकी 7वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी का चेहरा उतरा हुआ था। मां ने इसकी वजह पूछी तो थोड़ी झिझकने के बाद पीड़िता ने अपनी पूरी आप बीती बताई। पीड़िता ने बताया कि उनके स्कूल में पढ़ाने वाले सर ने स्कूल समय के दौरान विद्यालय की बिल्डिंग के सूनसान इलाके की तरफ लेकर गए और गलत गलत टच करने लगे। बेटी की बात सुनते ही मां के होश उड़ गए। उसने तुरंत अपनी बेटी को अच्छी तरह जांच की कहीं कोई अनहोनी तो नहीं होगई। इसके बाद घबराई मां ने घरवालों को पूरी बात बताते हुए नजदीक के पुलिस थाने पहुंच शिकायत की। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया है।

आरोपी शिक्षक अभी तक नहीं हुआ अरेस्ट

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज शनिवार के दिन अवकाश होने के चलते आरोपी शिक्षक ने स्कूल में रिपोर्टिंग नहीं की। वहीं आरोपी टीचर को अभी तक अरेस्ट करने नहीं कर पाने के बारे में पुलिस ने जानकारी दी की अभी तक पीड़िता का स्टेटमेंट नहीं लिया गया है। जैसे ही बच्ची के बयान दर्ज हो जाएंगे आरोपी शिक्षक को अरेस्ट कर लिया जाएगा

आरोपी शिक्षक के खिलाफ होगा कमेटी का गठन

वहीं शिक्षक की शर्मनाक हरकत के बारे में शनिवार की सुबह पता चलने पर स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि जैसे उन्हें घटना के बारे में पता चला उन्होंने डिपार्टमेंट के हायर ऑफिसर्स तक मामला पहुंचा दिया है। वहीं पूरे मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि दो दिन अवकाश होने के चलते सोमवार के दिन आरोपी शिक्षक की शर्मनाक हरकत के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा और मामले की जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़े- बस्ती: शादी से गायब हुई 8 साल की बच्ची का कीचड़ से सना मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका