राजस्थान के बूंदी से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पति अपनी पत्नी के साथ शादी की सेलिब्रेट करने के लिए होटल जा रहा था। लेकिन पहुंचने से पहले दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई।

बूंदी. राजस्थान के बूंदी जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिन भी वह था जब युवक अपने परिवार के साथ अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए होटल पर जा रहा था। सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने युवक को बुरी तरह से रौंदा जिससे उसका पैर कट गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद भी युवक की पत्नी सदमे में है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रफ्तार के कहर में मारा गया युवक

दरअसल बूंदी शहर के नई कॉलोनी का रहने वाला निखिल भाटिया अपनी सातवीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए परिवार के साथ कोटा जयपुर हाईवे पर एक होटल में खाना खाने के लिए जा रहा था। इन लोगों ने गाड़ी को होटल के दूसरी तरफ रोड पर पार्किंग में खड़ा कर दिया। इसके बाद पैदल ही सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी आई। जिसने निखिल को तेज टक्कर मारी जिससे उसका एक पैर कट गया।

पति की मौत के बाद से ही सदमे में पत्नी

पैर कटने के बाद निखिल जब जोर से चिल्लाया तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद हो गए। लहूलुहान हालत में निखिल को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने वहां से उसे कोटा के लिए कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सालों से निखिल बैग का होलसेल काम कर रहा है। जिसके एक 5 साल की बेटी भी है। वहीं घटना के बाद अब तक निखिल की पत्नी सदमे में है। जिस का कहना है कि उसे पता नहीं था कि भगवान उसके इस सुनहरे पल को इस तरह से उजाड़ देंगे।