bundi News बूंदी से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। जहां एक पत्नी के मजदूर के साथ अवैध संबंध बन गए थे. वह पति के साथ ही उसके साथ रिलेशन बनाने लग जाती थी। लेकिन एक दिन पति ने दोनों को रंगेहाथ देखा और उनको तेजाब से नहला दिया। 

बूंदी. bundi News : राजस्थान के बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने खेत में सो रहे पति-पत्नी पर तेजाब डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में दंपती 30 फीसदी झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कल रात दोनों के बयान दर्ज किए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति के जाते ही बीवी झोपड़ी में करती थी अय्याशी

जानकारी के अनुसार रामनगर गांव निवासी अनु की शादी शंकरपुरा के श्रीचंद से हुई थी। अनु के पास रामनगर में 10.12 बीघा जमीन थी, जिस पर गांव के ही संजय कंजर और उसकी पत्नी शरमा बाई खेतीहर मजदूर का काम करते थे। दोनों रोज़ की तरह शुक्रवार रात को खेत में बनी टापरी-झोपड़ी में सो रहे थे।

बीवी बना रही थी, संबंध और पति ने डाल दिया तेजाब…

श्रीचंद कंजर को शक था कि उसकी पत्नी के संजय से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने शुक्रवार देर रात टापरी में घुसकर संजय और उसकी पत्नी पर तेजाब डाल दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को कुछ दिन पहले संजय के साथ सोऐ देखा था। तेजाब डालते ही संजय व उसकी पत्नी तड़पने लगे। उनकी चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से । घायल संजय और शरमा बाई को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों 30 फीसदी झुलस चुके हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

अब क्रूर पति को तलाश रही पुलिस

सदर थाना प्रभारी रमेश आर्य ने बताया कि आरोपी श्रीचंद कंजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना शक के आधार पर की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में पूरे शहर में छापे मार रही है।