राजस्थान में विधानसभा चुनाव में सीएम गहलोत सरकार रिपीट का दावा कर रहे हैं लेकिन अभी उनके सामने कई चुनौतियां हैं। इन चार बड़ी चुनौतियों को पार्टी गंभीरता से ले रही है।

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में करीब 2 महीने का समय बचा हुआ है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने सरकार रिपीट करवाने की चाह को लेकर अपनी देव दर्शन यात्रा समेत संवाद यात्रा शुरू कर दी है। इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी के सामने राजस्थान में सरकार रिपीट करवाने के लिए कई बड़ी चुनौतियां हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी और मीडिया एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में कई सर्वे करवाए। साथ ही कई मीडिया संस्थानों की ओर से भी सर्वे करवाए गए हैं जिसमें सामने आया है कि राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस और भाजपा दोनों की बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है। दोनों के बीच 85 से 95 सीटों का गणित चल रहा है।

कांग्रेस पर हिंदुत्व विरोधी होने का आरोप
एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले हिंदुत्व के बल पर जीतने की आस में बैठी है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पर लगातार हिंदुत्व विरोधी होने का आरोप भी लगते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके मंत्री कई बार हिंदुत्व विरोधी बयान भी दे चुके हैं। सीएम ने अपनी संवाद यात्रा के साथ देव यात्रा की शुरुआत की है। इस पर भाजपा का कहना है कि चुनावी साल में जब केवल 10 दिन बचे हैं तब सीएम को भगवान याद आए हैं।

मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के लगाए गए आरोप
बीते दिनों सरकार के ही मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपनी सरकार के सीएम और अन्य मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद गुढ़ासे उनका मंत्री पद भी छीन लिया गया था। इस मामले पर अभी तक सरकार ने अपना कोई स्पष्ट और तथ्यात्मक बयान नहीं दिया है। और न ही ऐसा कोई सबूत पेश किया है जिससे उन पर लगे आरोप निराधार साबित हो सकें। हालांकि अब गुढ़ा ने शिवसेना ज्वॉइन कर ली है।

न सीएम फेस तय और न पायलट की भूमिका
एक तरफ जहां कांग्रेस राजस्थान में पार्टी में गुटबाजी की बात से नकार रही है तो वहीं दूसरी तरफ अभी तक आलाकमान सचिन पायलट की भूमिका को तय नहीं कर पाया है। बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि राजस्थान में कोई भी खेमेबाजी नहीं है लेकिन राजस्थान में पार्टी का सीएम फेस कौन होगा और सचिन पायलट की भूमिका क्या रहेगी इस पर अभी भी पार्टी चुप्पी साधे हुए है।