राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर से सनसनीखेज खबर है। यहां एक युवती ने अपनी शादी के पहले जहर खाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद ऐसा बवाल मचा कि लोगों में जो आक्रोश आया जो कि शनिवार दोपहर तक बाइक रैलियों के रूप में निकला। लड़की के सुसाइड की वजह शॉकिंग।

चित्तौड़गढ़ (chittorgarh news). राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर के बेगू थाना इलाके का मामला हैरान करने वाला है। करीब 25 साल की हर्षिता ने अपनी शादी से पहले जान दे दी , उसने कल दोपहर में अपने घर पर जहर खा लिया कल शाम को उसकी लाश उसके परिवार के लोगों को मिली। रात तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया ,तो धरने प्रदर्शन शुरू हो गए। शुक्रवार की सुबह सवेरे मुकदमा दर्ज भी किया गया। लेकिन उसके बाद भी लोगों में गुस्सा कायम रहा और दोपहर में जिले में बाइक रैली निकाली गई। दरअसल पूरा मामला जबरन शादी करने का दबाव बनाने को लेकर सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जबरन शादी के दबाव के चलते चित्तौड़गढ़ की खूबसूरत लड़की की टूटी सगाई

दरअसल हर्षिता के परिवार के लोगों ने अखिल जैन और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ बेटी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। हर्षिता बेगू इलाके की रहने वाली है और अखिल जैन उससे जबरन शादी करना चाहता था। अखिल और हर्षिता की जान पहचान थी, लेकिन अखिल जबरन हर्षिता को पाना चाह रहा था। इसीलिए करीब 2 साल पहले परिवार के लोगों ने हर्षिता की शादी तय कर दी थी लेकिन अखिल ने हर्षिता के होने वाले पति को कहा कि वह उसकी है और उससे कोई और शादी नहीं कर सकता। इस कारण यह सगाई टूट गई थी ।

एक तरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की के मंगेतर को धमकाया

उसके कुछ समय बाद अब परिवार ने भीलवाड़ा जिले में रहने वाले पवन नाम के युवक से बेटी की सगाई की थी और जल्दी ही दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन इस बारे में अखिल को पता लग गया। हर्षिता अपनी छोटी बहन और परिवार के कुछ अन्य लोगों के साथ उदयपुर घूमने गई थी। वहां पर उसका मंगेतर पवन भी था। लेकिन उदयपुर में ही एक मॉल में अखिल ने हर्षिता और पवन को देख लिया और उसके बाद पवन को कहा कि वह उसकी मंगेतर है और उससे शादी करना चाहता है। पवन ने विरोध किया तो अखिल ने उसे धमका दिया। बाद में पवन हर्षिता और उसकी बहन को चित्तौड़गढ़ छोड़कर चला गया।

आरोपी युवक के हरकत से परेशान हो युवती ने किया सुसाइड

8 जून को पवन दोनों बहनों को उनके घर छोड़कर गया और 9 जून को हर्षिता ने सुसाइड कर लिया। अब पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। दोपहर में बेगू और आसपास के इलाकों में परिवार के और समाज के लोगों ने धरने प्रदर्शन किए हैं। वाहन रैली निकाली है,ताकि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सके। फिलहाल अखिल जैन और उसके साथ जिन तीन लोगों का नाम मुकदमे में दर्ज कराया गया है सभी गायब है।

इसे भी पढ़ें- जालौन में रेप पीड़िता के पिता ने किया सुसाइड, वजह- दारोगा ने किया मेंटली टॉर्चर