Chittorgarh News : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक अनोखी घटना सामने आई है। जहां जिले की कपासन पुलिस थाने में सांप का जोड़ा घुस गया। दोनों को नाजारा देखकर पुलिसकर्मी हैरान थे।

चित्तौड़गढ़ (राजस्थान). गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही अब सांप, मगरमच्छ जैसे जीव जंगली इलाकों को छोड़कर शहरी आबादी की तरफ आने लगे हैं। राजस्थान में जंगल और नदी-तालाबों से सटे एरिया में कभी मगरमच्छ आबादी इलाके में आता है तो कभी कोई अन्य जीव। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh News) में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां के कपासन पुलिस थाने (Pasan Police Station) में एक सांप का जोड़ा आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाग-नागिन का जोड़ा थाना प्रभारी की कुर्सी के पास फन फैलाए बैठा

  • यह जोड़ा सबसे पहले थाना प्रभारी की कुर्सी के पास अपने फन फैलाए हुए बैठा मिला। यह देख एक बार सभी पुलिसकर्मी चौंक गए। हालांकि पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर सांप के जोड़े को वहां से भगाने की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं हटे। कई देर तक पुलिसकर्मी सांप के जोड़े को देखते रहे।
  • इसके बाद सांप का जोड़ा थाने के स्टोर रूम में घुस गया। ऐसे में थाने में और भी अफरा - तफरी मच गई। इसके बाद एक सांप पकड़ने वाले को पुलिस थाने पर बुलाया गया। जिसने आने के बाद पहले।तो स्टोर रूम से सामान निकाला।
  • उसके बाद देखा तो स्टोर रूम में सांप का जोड़ा एक कोने में बैठा था। सांप पकड़ने वाले ने दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद एक प्लास्टिक के बड़े कट्टे में डाल लिया। इसके बाद दोनों को जंगल में छोड़ दिया गया। तब जाकर पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।

राजस्थान के कोटा में भी आ चुके हैं ऐसे मामले

बता दें कि राजस्थान में सांपों के आबादी इलाके में आने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी राजस्थान के कोटा में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब सांप घरों में आकर कभी सोफे में घुस जाता है तो कभी रसोई के बर्तनों में। हालांकि बेहद कम मामले ऐसे होते हैं जब सांप के द्वारा किसी को नुकसान पहुंचाया जाता है।