राजस्थान के चुरू में एक 35 वर्षीय युवक के साथ पांच लोगों ने शराब पिलाकर सरकारी स्कूल में रातभर कुकर्म किया। पीड़ित युवक 5 दिनों से आईसीयू में भर्ती है और अभी तक एक शब्द भी नहीं बोल पाया है।

चुरू. राजस्थान के चुरू जिले में रहने वाले 35 साल के एक युवक के साथ गांव के ही पांच लोगों ने कुर्कम किया । उसे शराब पिलाकर सरकारी स्कूल में ले गए, वहां पूरी रात उसके साथ दरिंदगी करते रहे। सुबह वह बेहोश हालत में मिला। 5 दिन से पीड़ित आईसीयू में भर्ती है, लेकिन एक शब्द भी नहीं बोल पा रहा है। परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़ित इतना नशे में था की विरोध भी नहीं कर सका

चुरू जिले की सदर थाना पुलिस ने बताया यह शर्मनाक घटना 1 अगस्त की है। जहां एक युवक को उसके साथी घर से बुलकार लाए और गांव में सरकारी स्कूल के पास बैठकर सभी शराब पीने लगे। सभी ने पूरी प्लानिंग के अनुसार उसे ज्यादा शराब पिलाई और उसके बाद उसके सारे कपड़े निकाल दिए। वह इतना नशे में था की पूरी तरह से विरोध भी नहीं कर सका ।

पीड़ित युवक ने पिता के सामने बयां की हैवानियत की कहानी

सभी आरोपी पूरी रात युवक के साथ बारी-बारी कुकर्म करते रहे । सवेरे जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो इसकी जानकारी टीचर्स को मिली ।‌उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल लेकर गई। गांव में रहने वाले परिवार को सूचना दे दी गई। वह बेहोशी की हालत में था । दो तारीख से लेकर 6 तारीख तक वह लगभग बेहोशी की हालत में रहा । उसे इस बीच बीकानेर जिले में स्थित सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। वहां पर भी वह बयान नहीं दे सका। उसने अपने पिता को बताया कि गांव के ही समीर , मंडेलिया , बुधराम , राजकुमार और एक अन्य आदमी ने उसके साथ यह घिनौना काम किया है। डॉक्टरों ने उसके पीछे के हिस्से में सर्जरी भी की है । वहां गंभीर घाव है । पुलिस इन आरोपियों को तलाश कर रही है । वह गांव के ही रहने वाले हैं लेकिन फरार है। आज उसके पिता ने केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें-2 दोस्तों की रहस्यमय मौत: रेलवे ट्रैक पर मिले शव, वजह थीं दोनों पत्नियां