राजस्थान के चुरू से लव स्टोरी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक लड़की की शादी पक्की होने के बाद वो थाने पहुंच गई। प्रेमी को बुलाकर पुलिस से कहा अगर इससे शादी नहीं करवाई तो वह जान दे देगी। ऐसे में घरवाले ना चाहकर भी मना नहीं कर सके।

चूरू (राजस्थान). 20 साल की लड़की ने अपने प्रेमी से शादी करने की बात घर वालों के सामने रखी तो पहले तो घर वालों ने उसे धमकाया और बाद में उसकी शादी कहीं और तय कर दी। लड़की ने हार नहीं मानी और अपने परिवार को समझाने की कोशिश की। परिवार नहीं माना तो वह सीधे थाने चली गई और वहां जाकर जोर जोर से रोने लगी। पुलिस वालों ने तुंरत लड़की के प्रेमी और को बुलाया। उससे पूछताछ की तो उसने भी कहा कि वह शादी करना चाहता है। फिर पुलिस ने दोनो के परिजनों को समझाया और तब जाकर मामला शांत कराया गया। मामला राजस्थान के चूरू जिले का है। पुलिस ने लड़की की पहचान उजागर नहीं की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की बातें सुनकर पुलिसवाले भी डर गए

दरअसल, चूरू जिले के सदर थाना इलाके में वार्ड नंबर तेरह में रहने वाली युवती बुधवार को रोते हुए थाने पहुंची। पुलिसवाले भी डर गए उसे देखकर कि कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। उसने बिठाया, पानी पिलाया और पूछताछ की तो पता चला कि वह मनीष नाम के एक युवक से प्रेम करती है। पुलिस ने मनीष को बुलाया और उससे युवती के बारे में पूछताछ की तो मनीष ने कहा कि वे दोनो एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। वह युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन परिवार वाले नहीं मान रहे।

घरवाले दो दिन पहले तक दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर चुके थे......

उधर युवती ने पुलिस को बताया कि उसने परिजनों को मनीष के बारे में बताया तो परिवार वालों ने उसके लिए दूसरा लड़का तलाश लिया और कहा कि शादी उसी से करनी होगी। उसने विरोध किया तो उसे पीट दिया और जान से मारने की धमकी देकर घर में बंद कर दिया गया। वह जैसे तैसे थाने पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में अब दोनो परिवारों को समझाया हैं।