चुरू में प्रेम विवाह के बाद लड़की के घरवालों ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। जान बचाने के लिए प्रेमी युगल एसपी ऑफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। लड़की का आरोप है कि उसका परिवार आटा-साटा प्रथा में उसकी शादी करवाना चाहता है।

चुरू.राजस्थान में प्रेम विवाह के कई मामले सामने आते हैं। राजस्थान के चुरू जिले से भी एक प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। यहां प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर शादी तो कर ली। लेकिन यह बात अपने घर पर नहीं बताई और दोनों शादी करने के बाद घर पर आ गए। लेकिन लड़की के घरवालों ने उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। इसके बाद बवाल हो गया। जान बचाने के लिए प्रेमी-प्रेमिका एसपी के यादव के पहुंच गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब ननिहाल में दिल दे बैठी थी बेटी

दरअसल चुरू जिले के सांडवा निवासी नरेंद्र की कई सालों पहले सुमन से जान पहचान हुई। जो उसके ननिहाल में एक फंक्शन में आई हुई थी। दोनों यहां एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने शादी करने की इच्छा जाहिर की और अपने परिवार को बताया लेकिन परिवार के लोगों ने मना कर दिया।

बेटी की लव मैरिज के बाद परिवार ने तय किया दूसरा रिश्ता

परिवार के इतजार के बाद दोनों ने घर से भागकर बीकानेर में शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों अपने-अपने घर पर आ गए। और यह बात किसी को भी नहीं बताई। इसी बीच सुमन के परिवारवालों ने सुमन के लिए दूसरा रिश्ता ढूंढा और रिश्ता तय भी कर दिया। इसके बाद नरेंद्र और सुमन वापस घर से भागे और जयपुर की एक होटल में रुक गए।

एसपी साहब से बेटी ने की मिन्नतें…

इसके बाद दोनों को सुमन के घरवालों ने धमकी दी तो दोनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय चूरू पहुंचे और पुलिस अधीक्षक के सामने न्याय की गुहार लगाई। लड़की सुमन का कहना है कि उसके परिवार के लोग आटा साटा प्रथा में उसकी शादी करवाना चाहते हैं। जबकि वह नरेंद्र के साथ रहना चाहती है।

यह भी पढ़ें-ससुर का पेट चीरा और सास को काट डाला, जो भी सामने आया दामाद ने खून की नदी बहा दी