चूरू में एक विवाहित महिला अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दोनों ने लिव-इन में रहने का फैसला किया, लेकिन परिवारों की धमकियों के बाद पुलिस से सुरक्षा मांगी।

पति को पता ही नहीं था और दो बच्चों की मां ने प्यार में कर दी हदें पार, प्रेमी भी शादीशुदा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चूरू (राजस्थान). चूरू जिले में एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है, जिसमें एक महिला और उसके प्रेमी ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक मान्यताओं को चुनौती दी है। यह कहानी 24 वर्षीय सुनीता की है, जो अपने पति और दो बच्चों के बावजूद एक नए रिश्ते में बंध गई है।

दोस्त की दोस्ती से बढ़कर प्रेम का रिश्ता बन गया।

सुनीता की शादी साल 2015 में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन पति से उनकी अनबन हमेशा बनी रहती थी। घर की समस्याओं और पति की बेरुखी ने सुनीता को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। इसी बीच, उसकी मुलाकात राजलदेसर के भालाराम से हुई, जो शुरू में सिर्फ एक दोस्त था, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर प्रेम का रिश्ता बन गया।

लवर 18 महीने पहले आई दुल्हन से नहीं था खुश….

भालाराम की शादी भी 18 महीने पहले हुई थी, लेकिन वह भी अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं था। दोनों के बीच बातचीत जारी रही, और एक दिन, सुनीता ने भालाराम के साथ अपने पुराने रिश्ते को फिर से मजबूत करने का निर्णय लिया। इसके बाद, सुनीता ने अपने बच्चों और पति को छोड़कर भालाराम का साथ चुना। दोनों ने दो महीने पहले एक साथ रहने का फैसला किया और चूरू के पास हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार करवा लिए।

सुनीता और भालाराम के इश्क की पूरे शहर में चर्चा

लेकिन जब उनके परिवारवालों को इस बात का पता चला, तो दोनों को धमकियां मिलने लगीं। इसके बाद, इस जोड़े ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया और चूरू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा की मांग की है। सुनीता और भालाराम की यह प्रेम कहानी शहर में चर्चा का विषय बन चुकी है। दोनों पुलिस की मदद की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों काफी समय लिविंग में भी रह चुके हैं।