राजस्थान के चुरू जिले में एक ऐसी महिला है। जिससे शरीर के अंग आम इंसान के अंगों की अपेक्षा इधर उधर है। हैरानी की बात तो यह है कि महिला का दिल भी जहां होना चाहिये वहां नहीं है। ये जानकार डॉक्टर भी हैरान रह गए।

चुरू. राजस्थान की एक महिला को पिछले 6 माह से पेट में दर्द हो रहा था। वह जब डॉक्टर को दिखाने गई तो जांच में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। महिला के सीने में दिल तो है। लेकिन वह दूसरी तरफ धड़क रहा है। वहीं अन्य ऑर्गन भी आम इंसान की तुलना में दूसरे स्थान पर है। डॉक्टरों की माने तो ऐसा केस लाखों में एक आता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डॉक्टर के पास पहुंची महिला

महिला को पथरी होने पर वह डॉक्टर को दिखाने के लिए गई तो उसे इस बारे में पता चला। दरअसल यहां झुंझुनू के बिसाऊ इलाके की रहने वाली महिला निर्मला को पिछले करीब 6 महीने से पेट दर्द की शिकायत थी। पहले तो वह अपने यहां गांव के आसपास डॉक्टर को दिखाती रही। लेकिन कोई भी फर्क नहीं पड़ा तो उसने चूरू में एक महिला रोग विशेषज्ञ के यहां ट्रीटमेंट करवाने की सोची।

दूसरी तरफ धड़क रहा दिल

जब डॉक्टर ने सोनोग्राफी करवाई तो पता चला कि महिला की पित्त की थैली में पथरी है। लेकिन डॉक्टर यह पता नहीं लगा पाए की पथरी कितनी बड़ी है और किस साइड है। इसके बाद महिला की एमआरआई करवाई गई तो उसकी रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए क्योंकि महिला का दिल बायीं नहीं दायीं तरफ धड़क रहा था। केवल इतना ही नहीं उसके शरीर में पित्त की थैली भी उल्टी तरफ थी। उसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें : अजमेर में एक दिन की दुल्हन का सुसाइड मामला, फेरे के समय दूल्हे ने लिख दी थी 'मौत की स्क्रिप्ट'

हजारों में एक केस

महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि इस महिला का ऑपरेशन करना भी हमारे लिए एक चुनौती का काम था क्योंकि पता नहीं था कि महिला के शरीर की बनावट कैसी है ऐसे में शरीर में कोई भी बदलाव मिल सकता था। फिलहाल महिला का ऑपरेशन कर लिया गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर ने बताया कि हजारों में कई ऐसे कैसे सामने आते हैं जब बॉडी के अंग उलट-पुलट हो लेकिन विश्व में यह 51 वां ऐसा कैसे हैं जब ऑर्गन उलट-पुलट होने पर भी महिला का इलाज किया गया हो।

यह भी पढ़ें : 800 रुपए में मनपसंद लड़की, यूपी के पार्लर में चल रहा था धंधा, रेड पड़ते ही भागी लड़कियां