जयपुर की तिरंगा यात्रा में भाजपा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने युवाओं को संबोधित किया। इस भाषण में राठौड़ ने युवाओं को अपनी प्रतिभा को पहचाने के लिए प्रेरित किया।

जयपुर। राजधानी में आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में सिविल सेवा के अधिकारी और सिविलियंस भी शामिल हो रहे हैं। जयपुर के अमर जवान ज्योति पर इसे लेकर एक विशेष कार्यक्रम किया गया। इसमें भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी शामिल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने युवाओं के लिए जो संदेश दिया उसे हर युवा को एक बार जरूर सुनना चाहिए। राठौर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। खेल राज्य मंत्री होने के साथ वह शूटिंग में ओलंपिक पदक विजेता भी हैं। उनके कई रिकॉर्ड को अभी तक कोई नहीं तोड़ सका है।

ये भी पढ़ें पीएम नरेंद्र मोदी ने की हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील, बोले- तिरंगे के साथ अपलोड करें सेल्फी

हर युवा में होती है खासियत, इसे तलाशें और तराशें
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा मतलब तरक्की। युवाओं के लिए अपने अंदर की खासियत को ढूंढना जरूरी है। हर युवा में कोई न कोई खासियत जरूर होती है, हमें चाहिए कि हम उस खासियत को तलाशें, उसे तराशे और आगे बढ़ें।‌ 

ये भी पढ़ें 15 August: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्ट ऑफिस में मिलेगा तिरंगा, BSES ने जारी की यह गाइडलाइंस

उन्होंने कहा कि जीवन बहुत छोटा है कमियां और गलतियां निकालने के लिए। हर युवा को चाहिए कि वह कमियों को छोड़े और अपनी खासियत पर काम करें। फेलियर कुछ नहीं होता है यह सिर्फ नतीजे हैं। इन नतीजों को बदला भी जा सकता है। युवा अपने आप पर भरोसा करें और मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलेगी। 

राज्यवर्धन ने गहलोत सरकार पर भी किए हमले
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ अमर जवान ज्योति पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने और सेना के कई अधिकारियों ने लोगों के सवालों के जवाब दिए।‌ राठौर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी लगातार हमले करते रहे हैं। राजस्थान में लगातार बढ़ रहे महिला संबंधी अपराधों को लेकर भी उन्होंने गहलोत सरकार पर ढिलाई का आरोप लगाया है।