हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रमुख नेताओं के साथ-साथ दूसरे राज्यों के दिग्गज नेताओं को भी चुनाव प्रचार में उतारा है।

राजस्थान के दिग्गज नेता बने स्टार प्रचारक: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने 40 प्रमुख नेताओं को प्रचार के लिए चुना है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। भाजपा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जैसे नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है। यह कदम दोनों राज्यों के सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। राजस्थान से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को प्रचारक बनाया है। अन्य प्रमुख प्रचारकों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, और रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम शामिल है। बता दें कि सचिन पायलट को कश्मीर में भी स्टार प्रचारक के तौर पर भेजा जा रहा है। लेकिन गोविंद सिंह डोटासरा और अशोक गहलोत का नजरअंदाज किया गया है।

Scroll to load tweet…

कब है हरियाणा में विधानसभा चुनाव?

हरियाणा विधानसभा के लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। इस चुनाव में 90 सीटों पर मतदान होगा और बहुमत के लिए 46 विधायकों का समर्थन आवश्यक है। हरियाणा का विधानसभा कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। यह चुनाव हरियाणा के राजनीतिक भविष्य को निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल होने की विनेश फोगाट ने बताई असली वजह, सामने आया वीडियो, देखें