Beawar News : ब्यावर में 4-5 नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़कियों को मोबाइल और खिलौनों का लालच देकर फंसाया गया। पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ब्यावर, राजस्थान के ब्यावर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4-5 नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक गिरोह है, जिसमें शामिल आरोपियों ने उनकी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्यावर के सातों आरोपी दूसरे धर्म के

* नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह एक गिरोह है, जिसमें शामिल आरोपियों ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। वह छोटी बच्चियों को मोबाइल खिलौने और अन्य प्रलोभन देते हैं और उसके बाद उनका फायदा उठाते हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। आरोपियों की पहचान: पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान रिहान मोहम्मद (20), सोहेल मंसूरी (19), लुकमान उर्फ सोहेब (20), अरमान पठान (19) और साहिल कुरैशी (19) के रूप में की है। 2 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।

जबरन कलमा पढ़ने और रोजा रखने को करते विवश

घटना का विवरण: पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटियों को कुछ युवकों ने मोबाइल दिए थे। इसके बाद दबाव बनाकर उनके साथ देह शोषण किया गया। लड़कियों के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए गए और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। जबरन कलमा पढ़ने, रोजा रखने और धर्मांतरण के लिए भी विवश किया जा रहा है।

ब्यावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि फिलहाल 4-5 नाबालिग सामने आई हैं। रविवार को उन्होंने शिकायत देते हुए बताया कि कुछ युवकों ने उनको मोबाइल दिए। इसके बाद दबाव बनाकर देह शोषण किया। इस पर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सर्व समाज का प्रदर्शन: मामले को लेकर सर्व समाज ने प्रदर्शन किया। मसूदा DSP सज्जनसिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें-आर्मी ने पुलिस पर दर्ज कराई FIR, एक गलती से टशन में दोनों वर्दी वाले जवान