सीकर में एक शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें भगवान गणेश की जगह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर है। परिवार का कहना है कि युवा पीढ़ी महापुरुषों को भूल रही है, इसलिए यह कदम उठाया गया।

सीकर. राजस्थान में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में न केवल शादी को खास बनाने के लिए अच्छा खाना और सजावट करते हैं बल्कि महंगे-महंगे कार्ड भी छपवाते हैं। लेकिन इन दिनों राजस्थान में शादी का एक सामान्य सा कार्ड काफी ज्यादा चर्चा में है। जिसकी पूरे राजस्थान में काफी चर्चा हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्ड पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो

अमूमन शादी के कार्ड पर भगवान गणेश की फोटो होती है लेकिन राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ इलाके के पचार गांव के रहने वाले लक्ष्मण राव मुंडोतिया की बेटी निशा की शादी के कार्ड पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो है। हालांकि इसके पहले देश में कई लोगों ने शादी के कार्ड पर डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो छपवाई थी। लेकिन संभवतया राजस्थान का यह पहला मामला है।

जानिए क्या है इस कार्ड को छपवाने का मुख्य उद्देश्य

निशा के भाई विक्की बताते हैं कि उनका इस कार्ड को छपवाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि वर्तमान में युवा पीढ़ी महापुरुषों को भूलती जा रही है। लेकिन जब ऐसे कार्ड घरों में पहुंचेंगे तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हमेशा लोगों के लिए प्रासंगिक रहेंगे। आज अंबेडकर की वजह से ही दलित और महिलाओं का जीवन स्तर सुधरा है।

दुल्हन खुद घोड़ी पर सवार होकर निकलेगी

विक्की ने बताया कि बेटी घर की लक्ष्मी होती है। 13 फरवरी को उनकी बहन निशा की शादी होगी। लेकिन इस शादी के पहले वह गांव में अपनी बहन को घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ उसकी बिंदौरी भी निकालेंगे। जिसमें काफी ग्रामीण शामिल होंगे। विक्की ने बताया कि निशा की बारात झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी इलाके से आएगी। निशा की शादी राजकुमार से होगी। दोनों ही ग्रेजुएट है, वर्तमान में राजकुमार प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। वहीं दुल्हन के पिता लक्ष्मणराम विदेश में मजदूरी का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- मोबाइल की वजह से 17 साल की लड़की की मौत, जयपुर की ये घटना करती है सबको अलर्ट