Jaipur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर के हैवान कॉलेज  प्रिंसिपल मशकूल अली को गिरफ्तार किया है। जिसने कई छात्राओं से शारीरिक संबंध बनाए। उन्हें फेल करने के नाम पर रेप किया। 

जयपुर. बीते दिनों राजधानी जयपुर के सांगानेर इलाके में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज काफी सुर्खियों में रहा। जहां प्रिंसिपल मशकूल अली द्वारा कॉलेज की कई छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया। इतना ही नहीं प्रिंसिपल के द्वारा लड़कियों पर अश्लील कमेंट भी किए गए। इस मामले में जयपुर की सांगानेर पुलिस में आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रिंसिपल मशकूल अली को झोटवाड़ा से गिरफ्तार

आरोपी प्रिंसिपल मशकूल अली को झोटवाड़ा इलाके में उसके घर पर दबिश देते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बैसाखी के सहारे चलता है।बता दें कि बीते दिनों प्रिंसिपल के खिलाफ राजधानी जयपुर में कई विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ छात्राओं ने कॉलेज में प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।

क्लास के बहाने प्राइवेट रूम में बुलाता था प्रिंसिपल

दरअसल प्रिंसिपल छात्राओं को क्लास के बहाने लाइब्रेरी और प्राइवेट रूम में बुलाता। और फिर वह नंबर एक्सचेंज करने का दबाव बना था। इसके बाद व्हाट्सएप पर मैसेज करके गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड जैसी बातें करता था।

लड़कियों के प्राइवेट ग्रुप में ऐड होता था आरोपी

  • लप्रिंसिपल मशकूल अली छात्राओं पर दबाव बनाता था कि लड़कियां उसे अपने प्राइवेट ग्रुप में ऐड करें। इतना ही नहीं बिना वार्डन की परमिशन के कई बार प्रिंसिपल लड़कियों को बाहर भेजता और कई बार तो खुद उनके साथ चला जाता था।
  • पूरा मामला सामने आने के बाद पहले तो प्रिंसिपल को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद पुलिस में भी मामला दर्ज हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में प्रिंसिपल दोषी पाया गया जिसके बाद उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।