राजस्थान के सीकर जिले में एक डिलीवरी बॉय की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। वह रोज की तरह ही काम से लौटा था। तभी घर के दरवाजे में प्रवेश करने के दौरान ही उसकी हत्या कर दी गई है।

सीकर. फ्लिपकार्ट और अमेजन कंपनी के लिए डिलीवरी का काम करने वाले एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वह कल रात काम से घर लौटा था। घर लौटने के बाद जब वह घर में घुस रहा था, इस दौरान कुछ हत्यारे आए और उसे काट कर फेंक गए। देर रात परिवार ने जब उसकी लाश देखी तो घर वालों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच सीकर जिले की धोद थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कटी हालत में मिला शव

पुलिस ने बताया कि 30 साल का रामधन मीणा काफी समय से डिलीवरी मैन का काम कर रहा था। वह फ्लिपकार्ट और अमेजन के आर्डर डिलीवर करता था।अक्सर रात को 8 बजे करीब वह घर लौट आता था। कल रात 9 बजे बाद में घर लौटा। गांव में बने अपने घर में घुसने से पहले उसने खेत के नजदीक बना मुख्य दरवाजा खोला। इसी दौरान अज्ञात हमलावर उसको मार गए। उसका शरीर पूरी तरह कटी हालत में पुलिस को मिला है।

नृशंस तरीके से हत्या

रामधन की लाश देखकर परिवार के लोग सदमे में हैं। पुलिस ने कहा कि इतनी नृशंस तरीके से हत्या की गई है मानो बहुत ही ज्यादा प्रोफेशनल हत्यारे हों। बुरी तरह से काट दिया गया है। उधर परिवार का कहना है कि रामधन मीणा की किसी से कोई भी रंजिश नहीं थी। वह सवेरे 9 बजे पहले काम पर निकलता था और रात को करीब 9 बजे तक घर लौटता था।