राजस्थान के धौलपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां दूल्हा बारात लेकर दुल्हन की चौखट पर पहुंचा ही था कि दूल्हे के पिता की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। युवक की जान एक सड़क हादसे में गई है।

धौलपुर. खबर राजस्थान के धौलपुर जिले से है। जहां बसेड़ी थाना इलाके में बीती रात बेहद दर्दनाक घटना हुई है । शादी से ठीक पहले दूल्हे के पिता ने दम तोड़ दिया। यह हादसा इतना भयानक था कि हर कोई दंग रह गया। बारात लेकर जब दूल्हा और परिवार के लोग रवाना हुए तो दुल्हन के घर से कुछ दूरी पर नहर के नजदीक से गुजरने के दौरान दूल्हे के पिता का संतुलन बिगड़ा और वह नहर में जा गिरे । इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दल्हा नाच रहा था, तभी पिता की मौत

बसेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि रतनपुर गांव में रहने वाले महिपाल के यहां पर शादी थी । उसकी भांजी राखी की बारात दरवाजे पर ही थी। दूल्हा राहुल सिंह और उसका पूरा परिवार, रिश्तेदार, नातेदार बारात में नाचते गाते दुल्हन के घर तक पहुंचे ही थे। लेकिन कुछ दूरी पर जब एक नहर के नजदीक से बारात गुजर रही थी तो दूल्हे के पिता समय सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में जा गिरे। साथियों और परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका।

दुल्हन के पहुंचने पहले छा गया मातम

देर रात शव को नहर से निकाला जा सका। उधर दुल्हन इंतजार करती रही उधर दूल्हा और उसके परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। इस घटना की जानकारी जैसे ही दुल्हन के घर पहुंची वहां पर मातम छा गया।‌ डीजे बंद कर दिया गया । मेहमानों ने भोजन नहीं किया।‌ देर रात तक दुल्हन के परिवार के लोग भी अस्पताल में ही मौजूद थे।