शादी की खुशी में किसी ने डीजे पर डांस करते हुए फायरिंग की, जिससे छत पर बैठे दुल्हन के एक रिश्तेदार की गोली लगने से मौत हो गई।

धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर जिले से खबर है। धौलपुर जिले में शादी की खुशियों के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी। कुछ देर में छत से एक व्यक्ति गिरा और उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों उसे अचेत हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना धौलपुर जिले के राजा खेड़ा थाना इलाके की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन पक्ष से था कमल सिंह

राजाखेड़ा पुलिस ने बताया कि आगरा से आए गिरिराज सिंह ने मुकदमा दर्ज करवाया है। गिर्राज सिंह ने बताया उसका छोटा भाई कमल सिंह राजाखेड़ा इलाके में एक शादी समारोह में आया था। यह शादी उसके नजदीकी रिश्तेदार की थी। वह दुल्हन पक्ष की तरफ से था।

छत पर बैठा था कमल सिंह

कल रात जब डीजे बज रहा था, तो अचानक कुछ लोग डीजे पर आकर नाचने लगे। उनमें से एक के हाथ में दुनाली बंदूक थी। उसने दुनाली ऊपर कर 3 से 4 बार फायर किए । उसके बाद वे सब लोग नाचने लगे। वहां नजदीक ही एक छत पर बैठे कमल सिंह को गोली लगी और वह सीधा नीचे आ गिरा।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों का गंदा खेल, बाहर गया पति तो पत्नी भानेज के साथ लगी सोने, जानिये फिर क्या हुआ...

अस्पताल ले जाने से पहले मौत

कमल सिंह को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग लाश को आगरा ले गए, लेकिन वहां से वापस धौलपुर लाया गया और आज सुबह यह मुकदमा दर्ज किया गया है। धौलपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। शादी की खुशियों के बीच मौत के मातम ने खलल डाल दी है।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों में खूनी खेल, एक महिला के चक्कर में तीन मौत, राजस्थान से गुजरात तक सुर्खियों में ये केस