जयपुर के आईवीएफ सेंटर में शुक्रवार को जमकर हंमागा हुआ। सेंटर आई महिला ने डॉक्टर और स्टाफ पर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर। राजधानी जयपुर स्थित एक आईवीएफ सेंटर में बड़ी घटना हुई है। जयपुर में आईवीएफ सेंटर पर आई महिला के साथ डॉक्टर और स्टाफ ने गैंगरेप किया है। वह अपने पति और नवजात बच्चे के साथ एग डोनेट करने के लिए आई थी। इस दौरान बेहोश कर उसके साथ रेप किया गया है। होश में आने पर उसे घटना का एहसास हुआ तो जानकारी पति को दी। यह सुनते ही पति ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शूरू की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईवीएफ सेंटर में जमकर हंगामा
पुलिस ने बताया कि जयपुर के जवाहर नगर स्थित एक आईवीएफ सेंटर पर जमकर हंगामा हुआ। सेंटर पर महिला एवं पुरुष अपने एग और स्पर्म डोनेट करने आते हैं। बच्चों की चाह में आने वाली महिलाओं को इससे मदद मिलती है और उनका इलाज किया जाता हैं। सेंटर पर एक महिला यूपी से आई थी। 

पढ़ें. राजस्थान में चुनाव से पहले बिगड़ा इस विधायक का खेल, गैंगरेप में जाना होगा बेटे को जेल

महिला पहले भी जयपुर के आईवीएफ सेंटर पर एग डोनेट कर चुकी है और इसकी एवज में उसे इसका मूल्य भी दिया गया था। वह फिर से इसी सेंटर पर एग डोनेट करने आई थी, लेकिन यहां एग डोनेट नहीं कर सकी। यहां उसे एक व्यक्ति मिला और वह महिला को जवाहर नगर स्थित आईवीएफ सेंटर पर ले गया। 

पढ़ें. चूरू में मां की मौत के बाद बेटी से दरिंदगी करता था पिता, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन

डॉक्टर्स और स्टाफ ने की दरिंदगी 
वहां डॉक्टर ने एग निकालने के प्रोसेस के लिए महिला को बेहोश किया और फिर आगे का प्रोसेस शुरू किया। कुछ देर में महिला अचानक होश में आ गई। महिला ने शोर मचाया तो स्टाफ ने उसका मुंह दबा दिया। महिला के साथ स्टाफ और डॉक्टर ने गैंगरेप किया और उसे धमकी भी दी। बाद में महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और अब पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।