राजस्थान के डूंगरपुर शहर से ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया जिसने सभी के होश उड़ा दिए। कुछ ही पल पहले बने दमाद पर ससुर ने तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। दूल्हे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। आरोपी ससुर पर मंगलवार के दिन दर्ज हुआ केस।

डूंगरपुर, 30 मई. राजस्थान के डूंगरपुर जिले से खबर है। घर छोड़कर प्रेमी के साथ भागी बेटी पर पिता ने गुस्सा उतार दिया। बेटी की शादी उसके प्रेमी से कराई लेकिन बाद में पिता अपने उपर काबू नहीं रखा सका और दामाद को तलवार से मारने की कोशिश की। उस पर तलवार से हमला कर दिया। बेटी बचाने आई वह भी चोटिल हो गई। दामाद का भाई और एक अन्य व्यक्ति भी इस मामले में घायल हो गया। सभी को सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार के दिन दामाद की शिकायत पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सागवाड़ा थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी से शादी करने डूंगरपुर की लड़की घर छोड़कर भागी

पुलिस ने बताया कि खडगछा गांव में रहने वाले चिराग की बारात सोमवार को बरबोदनिया गांव में रहने वाले कालूराम के यहां आई थी। कालूराम यादव की बेटी भाविका अपने प्रेमी चिराग से शादी कर रही थी। पुलिस न बताया कि करीब कालूराम ने अपनी बेटी की करीब चार महीने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पिता बेटी की शादी कराना चाहते थे लेकिन वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। करीब चार महीने पहले वह अपने प्रेमी चिराग के साथ फरार हो गई। पुलिस ने बरामद किया और बयान लिए तो भाविका ने कहा कि वह चिराग के साथ रहना चाहती है और शादी करना चाहती है।

फेरे के बाद आशीर्वाद लेने दामाद झुका तो ससुर ने तलवार से किया हमला

भविका के पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन पुलिस ने कानून का हवाला देते हुए पिता को शांत करा दिया। बाद में पिता भी दोनो की शादी को तैयार हो गए। सोमवार को बारात आई। फेरे हुए। पिता फेरे में मौजूद थे। फेरे होने के बाद बेटी और दामाद आर्शीवाद लेने आए तो पिता तलवार लिए बैठे थे। आते ही चिराग के सिर में तलवार से वार कर दिया। शरीर पर और चोटे आईं। बेटी और चिराग का भाई अनुराग भी घायल हुए हैं। कल सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया। आज पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर कालूराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- मुकदमा वापस न लेने पर ससुर ने किया जानलेवा हमला, पीड़िता ने कहा- पति की मौत के बाद देवर ने किया था दुष्कर्म