राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां बहन की शादी से एक दिन पहले उसके छोटे भाई की मौत हो गई। दुखद बात है कि भाई की भी एक सप्ताह पहले शादी हुई थी।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर में रहने वाले 21 साल के विक्रम की बड़ी बहन की शादी आज होनी है। आज शाम को बारात आनी है। शादी से पहले भाई अपनी बहन को बोलता था कि दीदी तुझे तेरी शादी के दिन सरप्राइल दूंगा.... बहन बोलती थी कि मुझे इंतजार रहेगा। किसे पता था कि वह सरप्राइज विक्रम की लाश होगी। दरअसल जयपुर के पावटा इलाके में स्थित भोलाराम जाट के बेटे विक्रम की देर शाम मौत हो गई। आज उसका शव घर लाया गया। आज भोलाराम की बेटी की शादी होनी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक सप्ताह पहले हुई थी शादी...हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी

जयपुर ग्रामीण इलाके में स्थित प्रागपुरा थाना पुलिस ने बताया कि तुलसीपुरा गांव में रहने वाले विक्रम की शादी 22 अप्रेल को हुई थी। आज उसकी बहन की बारात आनी थी और घर से डोली उठनी थी। भाई अपनी बहन की शादी में काम में व्यस्त था। कल शाम किसी काम से वह अपनी बाइक लेकर गांव से कस्बे की ओर कोई सामान लेने जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे तुरंत नजदीक ही राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे शाहपुरा इलाके में स्थित निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालात और ज्यादा खराब हो गई।

बहन घंटों अपने भाई की लाश से लिपट रोती रही

देर रात एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया जाता, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। आज सवेरे जब विक्रम की लाश घर लाई गई तो घर में परिवार के सदस्य फूट फूट कर रोए। बहन घंटों अपने भाई की लाश से लिपटी रही। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया । उसके बाद परिवार वाले बुझे मन से बारात के स्वागत की तैयारी में लग गए। हांलाकि घर में गीत संगीत को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।