राजस्थान के पाली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने पहले अपने दो साल के बेटे को नहलाया-धुलाया नए कपड़े पहनाकर खूब प्यार किया। इतना ही नही नजर का काला टीका भी लगाया, फिर फंदे पर झूल कर लिया सुसाइड…

पाली. राजस्थान का पाली शहर एक बार फिर से चर्चा में है । पाली के शिवपुरी थाना इलाके में रहने वाली 25 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया । सुसाइड से पहले वह ससुराल से अपने पीहर गई, वहां कुछ दिन रुकी। माता पिता और अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात की और कुछ दिन के बाद वापस अपने ससुराल आ गई । ससुराल आने के करीब 2 घंटे के बाद उसने बेटे को नहलाया धुलाया और तैयार किया। उसे खूब लाड किया, उसके गाल पर काला निशान लगाया ताकि बेटे को नजर ना लगे । फिर बेटे को सुलाने के बाद उसी कमरे में मां ने फंदे से लटक कर जान दे दी ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नींद से मासूम उठा तो मां जब तक मर चुकी थी

कुछ देर के बाद बेटा जब उठा और मां के पास जाने की कोशिश में जोर जोर से रोने लगा तब जाकर पूरा घटनाक्रम खुलकर सामने आया। मृतका के परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर बेटी के साथ टॉर्चर करने और उसे मौत के मुंह में धकेलने की रिपोर्ट दी है ।

मां ने कर डाला रोंगटे खड़े करने वाला कांड

शिवपुरी थाना पुलिस ने बताया कि धाकड़ी गांव में रहने वाली 25 साल की रेखा में सुसाइड कर लिया। वह कल दोपहर ही गांव में स्थित अपने ससुराल पहुंची थी। उसके बाद अपने 2 साल के बेटे हर्षित के साथ ही वह कमरे में बंद थी। देर शाम को जब कमरा खोला तो देखा वहां लटकी हुई मिली। रेखा की सास ने पुलिस को बताया कि रेखा दोपहर को ससुराल लौटी थी। वहां आने के बाद उसने परिवार के लोगों को चाय पिलाई और अपने कमरे में अपने बच्चे के साथ चली गई। उसके बाद सास पास ही खेत में काम करने चली गई और ननद भी किसी काम से अपने घर में व्यस्त हो गई।

मासूम रो रहा था और फंदे पर लटकी हुई थी मां

देर शाम तक जब रेखा ने कमरा नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने कमरा खुलवाया । अंदर बच्चा रो रहा था और रेखा लटकी हुई थी। रेखा का पति राकेश अपने काम पर गया था ।वह रात को लौटा था । रेखा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया , लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।