राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक बहन अपने दो बेटियों की शादी में भाईयों को भात भरने के लिए निमंत्रण देने के लिए गई थी। लेकिन रास्ते में ही एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयपुर. हरियाणा से राजस्थान आ रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिस ऑटो में वह सवार थी उस ऑटो में महिला के अलावा और चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति भी बैठे थे। जिसकी रेवाडी में क्रेन से टक्कर हो गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य की हालत गंभीर है।

12 दिन बाद दोनों की होनी थी शादी

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि जिस महिला की मौत हुई है, उनकी दो बेटियां हैं। दोनो की बारह दिन बाद शादी होनी है। पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी निवासी गायत्री देवी राजस्थान के कोटकासिम इलाके में रहने वाले अपने दो भाईयों के पास आ रही थी। इस दौरान गायत्री देवी के साथ उनके दो रिश्तेदार और सवार थे। साथ ही एक ऑटो चालक था। रेवाड़ी जिले के कसौल थाना इलाके से गुजरने के दौरान एक क्रेन ने ऑटो को टक्कर मार दी। क्रेन चालक फरार हो गया।

खबर लगते ही मचा कोहराम

गायत्री की दो बेटियों को जब मां की मौत के बारे में पता चला तो मानो कोहराम मच गया। कोटकासिम इलाके में गायत्री का पीहर था और यहां उसके तीन भाई रह रहे हैं। बहन उनके पास आती, लेकिन इससे पहले अब पूरा परिवार बहन की अर्थी में शामिल होने के लिए गया है। एक ही पल में खुशी का मौका गम के पहाड़ के नीचे दब गया।