राजस्थान के पाली जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां महिला ने अपने एक महीने के बेटे को गोद में लेकर पहले खूब दुलार किया, फिर पति को फोन लगकर बिलख-बिलखकर रोई। बाद में सबको बाहर भेजकर फांसी लगा ली। 

पाली. खबर राजस्थान के पाली जिले से हैं। पाली जिले के औद्योगिक नगर थाना इलाके में रहने वाली 24 साल की भावना गिरी ने सुसाइड कर लिया। उसकी लाश को उसके परिजनों के हवाले आज किया गया है। घर में खुशी का माहौल था क्योंकि 1 महीने पहले ही बेटा जन्मा था, ससुराल और पीहर पक्ष दोनों बड़े आयोजन की तैयारी कर रहे थे , लेकिन अब बहू की मौत के बाद सब कुछ थम गया है । 1 महीने का बेटा मां की गोद में जाने के लिए कई घंटों से रो रहा है । लेकिन उसे पता ही नहीं कि उसकी मां अब कभी नहीं आएगी ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां ने ही बेटे का नाम रखा था कुलदीपक

औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल पहले जोधपुर के बिलाड़ा थाना इलाके में रहने वाली भावना की शादी औद्योगिक नगर थाना इलाके में स्थित सूर्या कॉलोनी में रहने वाले दीपक गिरी के साथ हुई थी । दीपक गिरी हैदराबाद में किसी कंपनी में काम करते हैं । कुछ महीने पहले ही दीपक हैदराबाद चले गए थे। इस दौरान 1 महीने पहले भावना ने एक बेटे को जन्म दिया और उसका नाम कुलदीप रखा।

सास-ससुर को बाहर भेजकर बहू ने लगा ली फांसी

बेटे को जन्म देने के लिए भावना जोधपुर अपने पीहर चली गई । वहां से कुछ दिन पहले ही पाली वापस लौटी थी। ससुराल में कल सवेरे ससुर की तबीयत खराब होने के बाद ससुर चैन राजगिरी को सास के साथ अस्पताल भेज दिया । ससुर और सास दोनों अस्पताल में थे इस दौरान दोपहर बाद भावना ने फांसी लगा ली।

मरने से पहले हैदराबाद में रह रहे पति से फोन पर बातें करके खूब रोई

फांसी लगाने से पहले उसने अपने पति दीपक से हैदराबाद में काफी देर तक फोन पर बात की। वह फोन पर रोती बिलखती रही । बाद में अपने बेटे कुलदीप को अपनी बहन के हवाले किया और कहा कि वह कुछ देर में वापस आ रही है । लेकिन उसके बाद भावना फंदे पर लटक गई । कल रात भावना की लाश को पुलिस ने अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया । आज जोधपुर से जब परिजन पहुंचे तब जाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों के हवाले किया गया। भावना की मां ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सवेरे भावना की उनसे दो बार बात हुई थी लेकिन एक बार भी नहीं लगा की भावना इतना बड़ा कदम उठाने वाली है। भावना ने सुसाइड क्यों इस बारे में ससुराल और पीहर दोनों पक्षों को जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें-ये लड़की एग्जाम को ही समझ ​बैठी जिंदगी, बोली-'...आपकी बेटी हार गई पापा'