राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गेहलोत की अचानक देर रात तबियत खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जयपुर. पूर्व सीएम अशोक गहलोत को एक साथ दो गंभीर बीमारियां हुई है। उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर इस बारे में मैसेज डाला है। उनको देर रात राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल यानी एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की एक पूरी टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होनें लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी सेहत पर ध्यान दें.....।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल पूर्व सीएम गहलोत को एक साथ दो गंभीर बीमारी के लक्षण मिले हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि एक साथ इस तरह से दोनो गंभीर बीमारी के लक्षण मिलना बहुत रेयर है। गहलोत को कई दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या चल रही है। दो दिन पहले उन्होनें टेस्ट कराए तो पता चला कि उनमें कोविड़ के लक्षण हैं। उसके बाद एक और टेस्ट कराया गया तो पता चला कि वे स्वाइन फ्लू की चपेट में भी हैं। इस बारे में उन्होनें खुद सोशल मीडिया पर जानकार दी है। वे फिलहाल सीनियर डॉक्टर प्रकाश केसवानी की यूनिट में भर्ती हैं। उनको अस्पताल से कब डिस्चार्ज किया जाएगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। डॉक्टर प्रकाश केसवानी का कहना है कि पूरी टीम उनकी देखरेख कर रही है।