MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • Ganesh Chaturthi : एक ही राज्य में 5 चमत्कारिक मंदिर, हर एक की अद्भुत कहानी, जानें कहां?

Ganesh Chaturthi : एक ही राज्य में 5 चमत्कारिक मंदिर, हर एक की अद्भुत कहानी, जानें कहां?

Unique Ganesh Temples : राजस्थान के जोधपुर, रणथंभौर, जयपुर और कोटा के अनोखे और प्रसिद्ध गणेश मंदिरों की भव्य परंपराओं और चमत्कारों से रमणीय गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत संगम दिखता है।

2 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Aug 27 2025, 05:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
राजस्थान के 5 चमत्कारिक मंदिर
Image Credit : Asianet News

राजस्थान के 5 चमत्कारिक मंदिर

भाद्रपद की चतुर्थी यानि 27 अगस्त बुधवार को पूरे देश में गणपति बप्पा मोरिया की गूंज है। मुंबई से लेकर इंदौर तक हर चौंक-चौराहों पर गणपति जी की झांकी विराजमान है। 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव के लिए देशभर के सभी गणेश मंदिर दुल्हन की तरह सजा दिए गए हैं। इस अवसर पर राजस्थान के कुछ अनोखे गणेश मंदिरों की चर्चा जरूरी है, जो अपनी अनूठी मान्यताओं और चमत्कार के लिए प्रसिद्ध हैं।

26
जोधपुर का इश्किया गणेश मंदिर
Image Credit : Asianet News

जोधपुर का इश्किया गणेश मंदिर

प्रेमियों का मिलनस्थल जोधपुर की तंग गलियों में स्थित करीब सौ साल पुराना इश्किया गणेश मंदिर प्रेम करने वालों के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि यहां धोक लगाने वाले प्रेमी जोड़े विवाह के बंधन में अवश्य बंधते हैं। छोटा सा मंदिर होने के बावजूद, इसकी मान्यता के चलते यहां प्रेमी जोड़ों का तांता लगा रहता है।

36
रणथंभौर का त्रिनेत्र गणेश मंदिर
Image Credit : Asianet News

रणथंभौर का त्रिनेत्र गणेश मंदिर

 सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर किले में बना त्रिनेत्र गणेश मंदिर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया का एकमात्र मंदिर है जहां भगवान गणेश अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान हैं। खास बात यह है कि देशभर से लोग अपने मांगलिक कार्यों का पहला निमंत्रण पत्र यहीं भेजते हैं। मंदिर के पुजारी इन पत्रों को भगवान के समक्ष पढ़ते हैं, जो श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमाण है।

46
कोटा का खड़ा गणेश मंदिर
Image Credit : Asianet News

कोटा का खड़ा गणेश मंदिर

अनोखी खड़ी प्रतिमा कोटा के रंगबाड़ी क्षेत्र में स्थित खड़ा गणेश मंदिर अपनी दुर्लभ खड़ी मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। गणेश चतुर्थी पर यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। जिन्हें कोटा के खड़े गणेश मंदिर के नाम से जाना जाता है।

56
 जयपुर का श्वेत सिद्धि विनायक
Image Credit : Asianet News

जयपुर का श्वेत सिद्धि विनायक

जयपुर के सूरजपोल बाजार स्थित यह मंदिर विशेष है क्योंकि यहां गणेशजी की सफेद प्रतिमा पर सूर्य की पहली किरणें पड़ती हैं। इस मंदिर में सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता, बल्कि दूध से अभिषेक होता है।

66
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर
Image Credit : Asianet News

जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर

500 साल पुरानी प्रतिमा जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां स्थापित गणेश प्रतिमा पांच सौ साल से अधिक पुरानी मानी जाती है। हर बुधवार को लगने वाला मेला हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
राजस्थान समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
यह लड़की नहीं, लड़का है...जिससे हजारों लड़के ही करना चाहते शादी...सच ने उड़ा दिए होश
Recommended image2
उदयपुर : किसी के हाथ-पैर नहीं तो कोई देख नहीं सकता, नारायण सेवा संस्थान ने कराई ऐसे 51 जोड़ों की शादी
Recommended image3
फूटकर रोने लगीं बिहार विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं-ऐसा मेरे साथ पहली बार हुआ...Watch Video
Recommended image4
UPSC टॉपर Anuj Agnihotri ने बताया इटरव्यू में पूछे क्या सवाल? एक गाना किया था तैयार
Recommended image5
Anuj Agnihotri: इन 2 चीजों ने दिलाई UPSC में AIR-1 रैंकिंग, पिता ने खोला बेटे अनुज का 1 बड़ा राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved