राजस्थान के गंगानगर में एक प्राइवेट स्कूल में 12 साल का बच्चा लोडेड रिवाल्वर लेकर पहुंच गया, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चे ने अपने दोस्तों को दिखाने के लिए अपने दादा की अलमारी से रिवाल्वर चुराई थी।

राजस्थान में स्कूल में ले आया बंदूक। राजस्थान के उदयपुर में बीते महीने सरकारी स्कूल में 10 वीं के छात्र के बच्चे को उसी के एक क्लासमेट ने गोली मार दी थी। इस हादसे में स्टूडेंट की मौत हो गई थी। इसके बाद गंगानगर जिले के सदर थाना इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जब एक प्राईवेट स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ने वाले 12 साल का बच्चा स्कूल में लोडेड रिवाल्वर ले आया था। इसकी सूचना टीचर्स तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। मामले के बाद स्कूल वालों ने तुरंत पुलिस बुला ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक नामी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र ने ये हरकत की है। उसने अपने साथियों को कहा था कि उसके दादा के पास रिवाल्वर है, साथियों ने इसे मजाक समझा और उसे चुनौती दे दी की दम है तो उसे स्कूल में लेकर आना। बस फिर क्या था, बच्चे ने अपने दादा की अलमारी से रिवाल्वर चुरा ली और बैग में रख ली।

आरोपी बच्चे के दादा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कल बच्चा अपने दादा की बंदूक स्कूल लेकर पहुंच गया और स्कूल में लंच में अपने दोस्तों को रिवाल्वर दिखा दी। चलाने ही वाला था कि इसकी सूचना टीचर्स तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने कल रात बच्चे के दादा को अरेस्ट कर लिया है। उनके उपर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में पिछले महीने खूब बवाल मचा था, जब स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई। प्रकरण के बाद पूरे शहर में हंगामा हुआ था। आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में धारा 144 भी लागू कर दिया गया था। सरकार ने जरूरी कदम उठाते हुए आरोपी छात्र के पिता को गिरफ्तार कर लिया था और उसके घर पर भी बुलडोजर चला दिया था।

ये भी पढ़ें: नीम के पेड़ ने ली प्रिंसिपल की जान, जयपुर में दर्दनाक हादसा, देखें खौंफनाक Video