राजस्थान के केकड़ी जिले में एक लड़की ने अपनी ही चचेरी बहन की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि हत्या का कारण प्रेमी से मोबाइल पर बात करना था। पुलिस ने मामले की जांच की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

बॉयफ्रेंड के चक्कर में मौत। अक्सर लोग कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन कभी-कभी ये बहुत जानलेवा भी हो जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। ताजा मामला राजस्थान के केकड़ी जिले का है, जहां एक लड़की ने अपनी चचेरी बहन को उसके प्रेमी से मोबाइल पर बात करने के चलते मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात ये है कि शुरुआत में पुलिस घटना को ब्लाइंड मर्डर मानती रही। लेकिन उनके तब होश उड़ गए, जब उन्हें पता चला कि हत्यारा घर में ही छुपा बैठा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने कल रात हत्या की वारदात का खुलासा किया है। उन्हें सफलता हाथ लगी, जब उनकी शक की सुई छोटी बहन पर घूमी, क्योंकि 15 अगस्त को दोपहर में मेड़ता खुर्द गांव में रहने वाली 20 साल की पूजा अपने खेत की तरफ गई थी। अंधेरा होने पर भी वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। जहां उसकी लाश मिली। सिर पर बुरी तरह से चोट के निशान थे। खून बह रहा था।"

(आरोपी लड़की प्रिया)

(मृतक पूजा)

आरोपी लड़की ने उगले सच

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम किया गया। जांच पड़ताल शुरू की गई। रविवार दोपहर पता चला पूजा के साथ उसकी चचेरी बहन प्रिया भी खेत में गई थी। मामले में लड़की को तुरंत हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर बड़े खुलासे हुए। आरोपी ने बताया कि वो पढ़ाई में होशियार थी। घर के काम में भी एक्सपर्ट थी। जबकि पूजा घर का काम नहीं करती थी। कुछ दिन पहले मालूम पड़ा की उसकी चचेरी बहन उसके बॉयफ्रेंड से भी फोन पर बात करती है। इसलिए उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं मानी।

लट्ठ से प्रिया ने की हत्या

एक दिन दोनों बहन खेत पर साथ गई थी। वहां पर बॉयफ्रेंड और घर के काम को लेकर पूजा और प्रिया के बीच विवाद हो गया। तभी लट्ठ से प्रिया ने बहन के सिर पर मार दिया और घर चली आई। हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रिया को अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि मृतक के पिता दुर्गा लाल गांव में ही डेयरी चलाते हैं। इस हत्याकांड से हर कोई हैरान है।

ये भी पढ़ें: भीलवाड़ा में सनसनीखेज डबल मर्डर: मृतक दंपति का बेटा निकला कातिल!