जयपुर में दादा की उम्र के व्यक्ति के साथ 25 साल की युवती ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 25 लाख की डिमांड करने लगी। बुजुर्ग ने आरोपी युवती के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। 

जयपुर। जयपुर से हैरान करने वाली खबर आई है। 70 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति के यौन शोषण का मामला सामने आया है। इससे भी ज्यादा शॉकिंग ये है कि बुजुर्ग के साथ ये घिनौनी हरकत 25 साल की एक नर्स ने की है। एक्यूप्रेशर का इलाज करने के नाम पर कमर के नजदीक ऐसी नस दबाई कि बुजुर्ग बेसुध से हो गए। उसके बाद नर्स ने उनके साथ बुरा काम किया। उसका वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख की डिमांड कर रही है। बुजुर्ग ने अपने एक दोस्त की मदद से पुलिस को सारी जानकारी दी। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

होटल में एक्यूप्रेशर से इलाज करती थी आरोपी
थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ यह घटना हुई है। उनकी उम्र करीब 70 साल है। वह अपने एक दोस्त के होटल में उनसे मिलने के लिए गए थे। वहां पर मीनू नाम की एक युवती से मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह मैनेजर की परिचित है और अक्सर होटल में लोगों को एक्यूप्रेशर देने के लिए आती है। बुजुर्ग ने बताया कि उनको भी पार्किंसन की बीमारी है यानि भूलने की समस्या है। 

पढ़ें पति के इलाज के लिए थे सूदखोर से रुपये, उधार न चुकाने पर लूटी अस्मत, अश्लील वीडियो बनाए

इलाज के बहानी बेहोश कर बनाए वीडियो
मीनू ने कहा कि वह एक्यूप्रेशर से इलाज कर देगी और हर सीटिंग के पांच हजार रुपए लगेंगे। बुजुर्ग ने इलाज शुरू कराया और उसके बाद दो सीटिंग में उनको फायदा हुआ। तीसरी सीटिंग में मीनू ने बुजुर्ग को बेहोश किया और उसके बाद उसके साथ अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद मीनू ने बुजुर्ग को कहा कि अब पूरा इलाज हो गया है। 

25 लाख रुपये की डिमांड कर किया ब्लैकमेल
दो दिन बाद बुजुर्ग को फोन कर मीनू ने कहा कि मेरे पास आपके न्यूड वीडियो हैं कहिए तो पूरे शहर में दस मिनट में वायरल कर दूं। ऐसा नहीं चाहते तो 25 लाख रुपये दे दो। रुपए देने से इनकार किया तो सारे मोबाइल में आपके नग्न फोटो होंगे। बुजुर्ग इस घटना के बाद और भी ज्यादा बीमार हो गए। उसने अपने दोस्त को ये सारी बातें बताईं। दोस्त की मदद से वह थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया।