नकाबपोश बदमाशों ने कॉलेज जा रही लड़कियों को किडनैप करने के लिए उन्हें बाइक पर बिठाना चाहा, लेकिन जब वे बाइक पर नहीं बैठी तो वे लड़कियों के गले और हाथ पर ब्लेड मारकर भाग गए। इस घटना से राजस्थान में दहशत फैल गई है।

दौसा. राजस्थान के दौसा में नकाब पहनकर आए बदमाशों ने कॉलेज जा रही दो लड़कियोंं को ब्लेड मारकर घायल कर दिया है। बदमाश लड़कियों का अपहरण करने के लिए उन्हें जबरदस्ती बाइक पर बैठा रहे थे। लेकिन जब लड़कियों ने विरोध किया तो वे ब्लेड से एक लड़की का गला काट गए तो दूसरी लड़की के हाथ पर वार कर फरार हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़कियों का अपहरण करने आए थे बदमाश

खबर राजस्थान के दौसा जिले से है। दौसा जिले में बाइक सवार तीन गुंडो ने कॉलेज जा रही लड़कियों का किडनैप करने की कोशिश की। लड़कियों ने आनाकानी की तो एक लड़की का गला काट दिया । दूसरी ने जब अपना गला बचाया तो उसका हाथ काट दिया।‌इस घटना के बाद से जिले में कोहराम मचा हुआ है।‌ 2 दिन से पूरे जिले की पुलिस सीसीटीवी फुटेज सर्च कर रही है, लेकिन पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना दौसा जिले के कोतवाली इलाके की बताई जा रही है।‌ इस मामले में आज मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीजी कॉलेज जा रही थी लड़कियां

जानकारी के अनुसार गायत्री नगर से दो लड़कियों पीजी कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान किताब घर के सामने बाइक सवार तीन बदमाश आ गए। तीनों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था और हेलमेट लगा रखा था।‌ उन्होंने दोनों लड़कियों को अपनी और खींचने की कोशिश की, लेकिन लड़कियों ने हाथ छुड़ा लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने जेब से ब्लेड निकली और एक लड़की के गले पर ब्लेड चला दी। उसका गला कट गया। दूसरी लड़की के गले पर ब्लेड मारी लेकिन उसने हाथ आगे कर दिया, इस कारण उसका हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बीच रास्ते हुई इस घटना के बाद आम लोगों ने बाइक सवार गुंडों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस को इसकी सूचना दी गई । पुलिस आरोपियों को सर्च करती रही और उधर परिवार के लोगों ने दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया।‌ अब पर्चा बयान के आधार पर आज मुकदमा दर्ज किया गया है।