- Home
- States
- Rajasthan
- सात फेरे लेते वक्त दुल्हन कर गई शर्मनाक कांड: दूल्हा 5 दिन से ससुराल में बैठा, ना पगड़ी उतारी और ना शेरवानी
सात फेरे लेते वक्त दुल्हन कर गई शर्मनाक कांड: दूल्हा 5 दिन से ससुराल में बैठा, ना पगड़ी उतारी और ना शेरवानी
राजस्थान के सिरोही में एक दुल्हन शादी के सात फेरे लेने से पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दूल्हा अपनी दुल्हन की इंतजार में अपने ससुराल में 5 दिनों से बैठा हुआ है। उसने 5 दिनों से अपने सिर का सेहरा तक नहीं उतारा है।

बारात लेकर दुल्हन लाने के लिए अपने ससुराल गया दूल्हा आखिर ज्यादा से ज्यादा कितनी देर इंतजार करता होगा 6 घंटे 12 घंटे या फिर 1 दिन लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान के सिरोही जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हन की इंतजार में अपने ससुराल में 5 दिनों से बैठा हुआ है। इतना ही नहीं उसने 5 दिनों से अपने सिर का सेहरा तक नहीं उतारा है। क्योंकि उसकी दुल्हन शादी होने के पहले ही फरार हो गई।
मामला राजस्थान के सिरोही जिले का है। दरअसल यहां के बाली इलाके में मनीषा नाम की युवती की शादी श्रवण कुमार से होनी थी। श्रवण अपने परिवार के साथ बारात लेकर अपने ससुराल पहुंच गया। ससुराल वालों ने दूल्हे और उसके परिवार वालों की काफी आवाभगत भी की। करीब 6:15 बजे जब पंडित जी ने फेरे लेने के लिए कहा उसी वक्त दुल्हन ने उल्टी और पेट दर्द का बहाना बनाया। और अपने कमरे में जाकर कहा कि अभी थोड़ी देर इंतजार करें।
लेकिन दुल्हन अपने कमरे में जाने के बाद घरवालों को कहने लगी कि उसे टॉयलेट जाना है। लेकिन टॉयलेट की बजाय वह घर के पीछे लगी टंकी के पास खड़े अपने चचेरे भाई के साथ मौके से फरार हो गई। जो लड़की के पिता के मामा का लड़का है।
अब दुल्हन के इंतजार में दूल्हा श्रवण अपने ससुराल में ही बैठा हुआ है। घरवालों ने शादी के लिए लाखों रुपए की तैयारियां भी की थी लेकिन अब वह धरी की धरी रह गई। इतना ही नहीं बेटी के फरार हो जाने के बाद उसकी मां की भी तबीयत खराब है।
घरवाले ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार तलाश कर रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि शादी के 1 दिन पहले जब घर में डांस प्रोग्राम था तो लड़की ने खूब डांस किया उसे देखकर लग ही नहीं रहा था कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकेगी।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।