राजस्थान हनुमानगढ़ शहर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां मजदूर की लव स्टोरी में खतरनाक ट्विस्ट सामने आया है। लड़की ने प्यार साबित करने को कहा तो लड़के ने खुद को आग लगा ली। युवक को ऐसा करते देख लड़की मौके से भागी, लड़के की हालत गंभीर।

हनुमानगढ़ (hanumangarh news). राजस्थान के हनुमानगढ़ शहर से बड़ी खबर है। हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला थाना इलाके में रहने वाले एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। अब वह बेहद सीरियस हालत में है। डॉक्टर का कहना है कि वह करीब 50 फ़ीसदी से ज्यादा जल चुका है, उसको बचाना बहुत मुश्किल है। वह लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं। आग लगाने वाला युवक मजदूर है और ईट भट्टा पर काम करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हनुमानगढ़ के गोलूवाला थाने का है शॉकिंग मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोलूवाला थाना इलाके में स्थित कान्हा वाला गांव में ईंटों का भट्टा है। यहां पर करीब 20 से ज्यादा श्रमिक काम करते हैं। यहीं पर काम करने वाला 22 साल का लड़का वीरू भट्टे पर ही काम करने वाली एक लड़की के साथ प्रेम में था। वीरू उस लड़की को चाहता था और उससे शादी करना चाहता था। गुरुवार, 8 जून की शाम दोनों में बातचीत हुई तो वीरू ने लड़की के सामने शादी करने का प्रपोजल रख दिया, लड़की उस समय वहां से चली गई। रात को वापस वीरू ने उसे शादी करने के बारे में कहा, लड़की ने बीरू से पूछा कि वह उसे कितना प्यार करता है? ऐसे में वीरू ने पास ही पड़ी पेट्रोल की बोतल में से खुद पर पेट्रोल डाल दिया और खुद को आग लगा ली और कहने लगा इतना।

हनुमानगढ़ की इस लव स्टोरी में आया खतरनाक ट्विस्ट

वीरू को जलता देख कर लड़की वहां से भाग गई और यह भट्टे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों को इसकी जानकारी दी। मजदूरों ने पानी फेंक कर वीरू पर लगी आग को काबू किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे देर रात हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बीकानेर के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वह करीब 50 फ़ीसदी तक झुलस चुका है उसके दोनों हाथ, चेहरा और शरीर का हिस्सा जल गया है। हालत यह है कि वह पर्चा बयान देने की हालत में भी नहीं है।

राजस्थान पुलिस को लड़की ने जो बताया सुनकर हुई हैरान

वहीं पुलिस ने देर रात लड़की से पूछताछ की तब जाकर यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। लड़की ने कहा कि मैं उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन वह जबरदस्ती दबाव बना रहा था। पुलिस अन्य पहलू पर भी जांच पड़ताल कर रही है ,लेकिन वीरू की हालत बेहद गंभीर है।