MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • चोर हो या पुलिस; सबकी अवैध प्रॉपर्टी को मिट्टी में मिलाने चल पड़ा बुलडोजर, इसी रिसॉर्ट से चलती थी इस ASP की गुंडागर्दी

चोर हो या पुलिस; सबकी अवैध प्रॉपर्टी को मिट्टी में मिलाने चल पड़ा बुलडोजर, इसी रिसॉर्ट से चलती थी इस ASP की गुंडागर्दी

क्या चोर और बदमाश; पुलिस अधिकारी तक बुलडोजर की जद में है। अब राजस्थान का मामला ही लीजिए! 2 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में ACB की गिरफ्त में आईं सस्पेंडेड SOG की ASP दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। 

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Mar 04 2023, 09:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

उदयपुर. इन दिनों देशभर में यूपी के 'उमेश पाल हत्याकांड' से जुड़े बाहुबली नेता अतीक अहमद के खास गुर्गों की अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। अधिकांश लोग इस कार्रवाई को जायज ठहरा रहे हैं। कुछ लोग इसे कानून सम्मत नहीं मानते। जो भी हो, लेकिन देश में बुलडोजर एक्शन फिर से सुर्खियों में। क्या चोर और बदमाश; पुलिस अधिकारी तक बुलडोजर की जद में है। अब राजस्थान का मामला ही लीजिए! 2 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में ACB की गिरफ्त में आईं सस्पेंडेड SOG की ASP दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलवा दिया गया है। UIT के सेक्रेट्री नितेंद्र पाल ने बताया कि यह रिसॉर्ट किसानों को मिले पट्टे पर चलाया जा रहा था। इसमें परमिशन से 3 गुना अधिक कंस्ट्रक्शन किया गया था। पढ़िए आखिर ये पुलिस अधिकारी का मामला क्या है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Asianet News

दिव्या मित्तल पर आरोप है कि उन्होंने एक दवा व्यापारी को इसी रिसॉर्ट में बुलाकर रिश्वत के लिए धमकाया था। इस मामले की शिकायत मिलने पर राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) की जयपुर टीम ने उन्हें 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद प्रशासन ने रिसॉर्ट खाली करवाने के आदेश दिए थे।

36
Image Credit : Asianet News

दिव्या मित्तल पहले से ही विवादों में रही हैं। उन्होंने अपने लिव इन पार्टनर से मंदिर में शादी की थी, हालांकि जल्द ही तलाक हो गया। इसके बाद उनके पिता विनोद मित्तल ने अपने दामाद प्रतीक के खिलाफ हरियाणा के हिसार में 2015 में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।

46
Image Credit : Asianet News

उदयपुर का नेचर हिल पैलेस रिसॉर्ट में एक दिन की शादी का किराया ही करीब साढ़े तीन लाख रुपए बताया जाता था। लग्जरी लाइफ जीने वालीं दिव्या के इस रिसॉर्ट में करीब 50 कमरे थे। 

56
Image Credit : Asianet News

इस रिसॉर्ट को पहले दिव्या के जीजा संभालते थे। लेकिन उनके अलग होने के बाद 2022 में दिव्या ने दलाल सुमित कुमार को पार्टनर बना लिया था।

यह भी पढ़ें-Black धन-दे दनादन: नेताओं, उनके 'खास' और IAS के पास इतना पैसा कि हमारीं 7 पुश्तें भी दोनों हाथों से खर्च करें, तो भी खत्म न हो

66
Image Credit : Asianet News

आरोप है कि दिव्या मित्तल ने 11 करोड़ रुपए की नशीली दवाओं के मामले की जांच में तीन अधिकारियों के सांठ-गांठ करके तबादले करवा दिए थे। इसके बाद तीन अन्य फैक्ट्री मालिकों को भी बुलाकर धमकाया था। नशीली दवाओं की ये खेप मई 2021 में पकड़ी गई थी।

यह भी पढ़ें-ससुराल में Dark Room: 2 बच्चों की मां और 'वकील साब' की पत्नी को नहीं मालूम था कि 11 साल से बाहर की दुनिया कैसी है
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पोलियो का दंश और झुलसा हुआ चेहरा...जानिए हसीना और भारत के महा-मिलन की भावुक कहानी!
Recommended image2
राजस्थान में प्रकृति ने दिखाया ऐसा डरावना रूप, घरों में कैद हुए लोग, 5 तस्वीरों में देखिए कैसे दिन में हो गई रात
Recommended image3
Ajmer Murder Case: 5 महीने का चक्रव्यूह और 4 कत्ल, जानिए कैसे एक 'शांत' टीनएजर ने बुना खौफनाक मौत का ताना-बाना
Recommended image4
Rajasthan Viral News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में पानी को लेकर बवाल, HOD के कमरे से फ्रिज उठा ले गए छात्र
Recommended image5
Rajasthan Murder: पहले पूर्व सरपंच को मारा, फिर एक-एक कर खत्म किए 3 गवाह, कुबूलनामा चौंकाने वाला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved