कहते हैं दोस्ती से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता। राजस्थान के गंगानगर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो आंसू निकाल देगी। जहां एक युवक ने दोस्ती के लिए सुसाइड कर लिया। क्योंकि उसकी पत्नी उससे कहती थी, बीवी और दोस्त में से कोई एक चुनना पड़ेगा।

गंगानगर. राजस्थान के गंगानगर जिले से खबर है। एक युवक ने सुसाइड़ कर लिया जिसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। लव मैरिज करने वाली पत्नी ने अपने पति को प्यार और बचपन के दोस्त में से एक को चुनने के लिए कहा था। पति ने दोस्त को चुना, आखिरी बार उसे गले लगाया और उसके बाद उसकी मौत की ही खबर आई। पत्नी को जब इस बारे में पता चला तो वह रो रोकर बेहाल हो गई। बाद में परिजनों को सूचना दी गई और बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। मामले की जांच पड़ताल सादुलशहर पुलिस कर रही है। '

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोस्त को लेकर पत्नी से कई बार हो चुका था झगड़ा

पुलिस ने बताया कि श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित लालगढ़ जाटान इलाके में हाकगाताद गांव में रहने वाले बंटी यादव ने सुसाइड़ कर लिया। 24 साल के बंटी ने परिवार की नाराजगी के बाद भी करीब एक साल पहले गांव मोरजण्डखारी निवासी संजू वाल्मीकि नाम की युवती से शादी की थी। 21 साल की संजू के साथ बंटी का जीवन अच्छा चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों से संजू और बंटी में झगड़ा हो रहा था। बंटी का एक बचपन का दोस्त अक्सर उसके घर आता था और उसके बाद दोनो दोस्त बाजर निकल जाते थे। बंटी रात को कई बार देरी से भी आता था। इसी दोस्त को लेकर कई बार झगड़ा हुआ।

आखिरी बार दोस्त के पास ऐसा गया कि फिर नहीं लौटेगा कभी

शनिवार को भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और इस कदर हुआ कि संजू अपना घर छोड़कर चली गई। उसके बाद बंटी उसके मनाकर हाथ जोड़कर घर लाया और कहा कि वह आखिरी बार दोस्त के पास जाकर आ रहा है। कुछ देर के बाद बंटी वापस आ गया। दोनो ने खाना खाया और फिर कुछ देर के बाद बंटी ने अपनी पत्नी संजू को सोता छोड़कर फांसी लगा ली। बंटी के भाई रवि को इस बारे में संजू ने जानकारी दी और अब पुलिस ने मुर्दाघर में शव को रखवाया है। संजू को हिरासत में ले रखा है।