राजस्थान में एक अनोखा विवाह हुआ, जहां एक दूल्हे ने दो लड़कियों से शादी की है। हैरानी की बात यह है कि दूल्हे ने जिन दो लड़कियों से शादी की है। वह दोनों सगी बहनें हैं। दुल्हन की शर्त की वजह से दूल्हे को दो शादियां करनी पड़ीं।

टोंक (राजस्थान). हमने तो यही सुना है कि शादी में मंडप में एक दूल्हा और उसकी दुल्हन बैठती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान में टोंक जिले में एक ऐसी शादी भी हुई है जहां मंडप में दूल्हा तो एक ही था लेकिन दुल्हन दो। चौंकिए मत यह कोई मजाक नहीं हकीकत है। यह शादी हुई टोंक जिले के उनियारा क्षेत्र की मोरझाला की झोपड़ियां गांव में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन के शर्त के कारण दूल्हे को करनी पड़ गईं दो शादियां

यहां के रहने वाले रामप्रसाद मीणा ने निवाई तहसील की रहने वाली कांता के साथ अपने बेटे हरि ओम की शादी करवाने के लिए लड़की के पिता बाबूलाल से बात की। ऐसे में बाबूलाल ने लड़का लड़की को मिलवाया। धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच बाद बढ़ना शुरू हो गई। इसी बीच दुल्हन कांता ने शर्त रखी कि हरिओम उससे शादी तो करेगा ही लेकिन उसकी छोटी बहन से भी शादी करनी होगी। ऐसे में हरिओम इस बात के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद अब हरिओम की दोनों सगी बहनों से शादी हो गई।

दोनों बहनों ने एक लड़के को बनाया अपना पति

वही दुल्हन कांता ने अपनी छोटी बहन से भी शादी की बात इसलिए कही क्योंकि उसकी बहन मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है। वह हमेशा से ही कांता के साथ रहना पसंद करती है। इसलिए वह चाहती है कि हमेशा उसकी छोटी बहन उसी के साथ रहे। हालांकि इस बात से हरिओम को भी कोई दिक्कत नहीं हुई वह राजी - राजी दोनों बहनों से शादी करने के लिए तैयार हो गया। वही आपको बता दें कि दुल्हन कांता वर्तमान में सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

दूल्हे ने पेश की अनोखी मिसाल

इस पूरे मामले की ग्रामीणों ने भी सराहना की है एक तरफ जहां बड़ी बहन अपनी छोटी बहन के लिए इतना त्याग कर रही है कि अपने पति से ही उसकी शादी करवा देती है। वहीं इस दूल्हे ने भी एक मिसाल पेश की है जहां आज के जमाने में शादी के बाद लोग अपने परिवार को साथ रखना तक पसंद नहीं करते वही दुल्हा हरिओम अपनी साली को आजीवन साथ रखेगा।