कुछ बदमाशों ने शनिवार देर रात छोटी सी बात पर एक के बाद एक कई बम फेंक दिए। जिससे हुए धमाके के कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग दहशत में आ गए।

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में शनिवार देर रात अचानक बदमाशों ने एक के बाद एक तीन बम फेंक दिए। बम के धमाकों से कई लोग घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेडिकल कॉलेज के सामने की घटना

घटना नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित एक चाय पानी की दुकान के सामने हुई थी। वहीं एक बिरयानी वाले की दुकान है। जहां कुछ बदमाश आपस में गाली गलौच कर रहे थे। उन्हें जब एक युवती ने गाली गलौच नहीं करने और वहां से दूर जाने के लिए कहा तो बदमाशों ने इस बात से नाराज होकर एक के बाद एक तीन बम फेंके और मौके से फरार हो गए।

गढ़ा थाना क्षेत्र की पुलिस पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

कुख्यात बदमाश ने की घटना

बताया जा रहा है कि इस घटना को कुख्यात बदमाश राहुल काला गोरखपुर ने अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के सामने जयंती नामक एक युवती की दुकान है। जब बदमाश गाली गलौच कर रहे थे। तो उसने वहां से जाने के लिए बोला तो बदमाशों ने इस बात को अपनी बेइज्जती समझा और एक के बाद एक बम फेंके। जिससे जयंती के भाई अंकित और नारायण को बम के छर्रे लगने के कारण वे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जयंती के अनुसार वे एक दूसरे को राहुल, काला, भूपेंद्र आदि नाम से बुला रहे थे।

बदमाशों ने फेंका था सूअर मार बम

बदमाशों ने जो बम फेंके थे उन्हें सूअरमार बम कहा जाता है। इन बमों के धमाके से आसपास के क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे। इस मामले में पुलिस ने बम के टुकड़े एकत्रित कर घटना का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि राहुल काला इस क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है।