कहते हैं कभी-कभी मजाक बहुत महंगा पड़ जाता है, लेकिन ऐसा कि किसी की मौत तक हो जाए। राजस्थान के जयपुर से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां एक छोटा सा मजाक बिहार के 22 साल के नीतिश के लिए मौत बन गया। 

जयपुर. मामला राजधानी जयपुर का है। एक छोटा सा मजाक बिहार के निवासी 22 साल के नीतिश के लिए मौत बन गया। उसके शरी में उसके ही एक साथी ने हवा भर दी, इतनी हवा भर दी कि पेट के अंदर कई अंग फट गए और वह वहीं अचेत होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जिस लड़के ने मजाक की उसकी उम्र करीब 16 साल है, इस घटनाक्रम के बाद वह फरार है। उसके खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नीतिश और संतोष दोनो एक फैक्ट्री में काम करते थे

मौके पर पहुंची विश्वकर्मा थाना पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में कई फैक्ट्री और बड़े कारखाने हैं। पुलिस ने बताया कि नीतिश और उसका दोस्त संतोष... दोनो पोषाहार बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करते थे। संतोष के साथ उसका छोटा भाई भी फैक्ट्री में काम सीख रहा था। संतोष ने अपने साथ काम कर रहे नीतिश से मजाक कर ली और मजाक में उसके साथ धक्का मुक्की कर ली। उसके बाद संतोष का भाई भी वहां आ गया। उसके सामने ही संतोष ने नीतिश का पैंट उतार दिया।

कम्प्रेशर मशीन से नीतिश में भर दी हवा

संतोष के भाई ने वहां रखी कम्प्रेशर मशीन से नीतिश की गुदा में तेज प्रेशर से हवा भर दी। कुछ पल बाद ही नीतिश बेहोश हो गया और नीचे गिर गया। डर के मारे नाबालिग किशोर वहां से भाग गया। नीतिश को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पेट के अंदर आंते और अन्य अंग हवा के प्रेशर के कारण फट गए। इस कारण नीतिश ने दम तोड़ दिया।