राजस्थान की राजधनी जयपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां गार्ड विदेशी टूरिस्ट लड़की के साथ छेड़छाड़ करता दिख रहा है। इस घटना के वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने राजस्थान पुलिस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है।

जयपुर. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा हैं । इसे हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो जयपुर शहर का बताया जा रहा है और इस वीडियो में गार्ड की यूनिफार्म पहने एक शख्स एक विदेशी महिला पर्यटक से छेड़छाड़ करता दिख रहा है। जबरन महिला को छूता दिख रहा है। इससे महिला पर्यटक असहज होती दिख रही है और उसका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब यह शर्मनाक मामला दिल्ली तक पहुंचा

वीडियो वायरल होने के बाद विदेशी टूरिस्ट लड़की से छेड़छाड़ का यह मामला अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल तक पहुंच गया है। उन्होंने इस वीडियो को जयपुर पुलिस, राजस्थान पुलिस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है। साथ ही कैप्शन में लिखा है...यह बेहद शर्मनाक है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गई है।

अतिथि देवो भव: की परपंरा को दागदार कर रहा है ये वीडियो

वीडियो में दिख रहा है कि गार्ड जैसी यूनिफार्म पहने दिख रहा व्यक्ति जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब जयपुर पुलिस ने पूरे शहर में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जयपुर में जिन जगहों पर पर्यटन स्थल हैं उनके आसपास पुलिस थानों को एक्टिव कर दिया गया है। अपने अपने थाना इलाके में आने वलो बैंक, सिक्योरिटी एजेंसीज ,एटीएम और अन्य स्थान जहां गार्ड रहते हैं…उनके बीच में आरोपी की तलाश की जा रही है। यह वीडियो अतिथि देवो भव: की परपंरा को दागदार कर रहा है।

वीडियो में देखिए आरोपी किस तरह विदेशी लड़की से कर रहा छेड़छाड़