राजस्थान में कोचिंग जा रही एक युवती को ऑटो ड्राइवर भगाकर कहीं ले जा रहा था। उसके चुंगल से बचने के लिए लड़की चलते रिक्शे से कूद गई। गंभीर अवस्था में छात्रा का इलाज आईसीयू में चल रहा है।

जयपुर. राजस्थान के जयपुर में कोचिंग जा रही एक युवती अपनी लाज बचाने के लिए चलते ऑटो से कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। वहीं लड़की को गंदी नियत से कहीं ले जा रहे ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदि है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाएं और युवतियां रहे अलर्ट

राजधानी जयपुर की ये खबर हर किसी महिला या युवती को अलर्ट करने के लिए काफी है। जॉब पर जाने या स्कूल - कॉलेज जाने या अन्य काम से जाने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। जयपुर में पुलिस ने एक ऑटो चालक को दबोचा है। वह एक लड़की को जबरन ऑटो से ले जा रहा था। लड़की का स्टॉप आने के बाद भी उसने ऑटो नहीं रोका और ऑटो को ज्यादा तेजी से दौड़ा दिया। लड़की कुछ समझ पाती इससे पहले ही वह चलते ऑटो से कूद गई। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने करीब दस दिन के बाद इस केस का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। सांगानेर सदर पुलिस जांच कर रही है।

आईसीयू में भर्ती है लड़की

थाने की सीआई पूनम चौधरी ने बताया कि घटना तीस जुलाई की है। ऑटो चालक विक्रम धोबी को अरेस्ट कर लिया गया है। करीब पांच सौ से ज्यादा ऑटो वालों से उसके बारे में पूछताछ की, दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी देखे। तब जाकर शनिवार को वह महेश नगर में शराब खरीदता हुआ नजर आया।। तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जिस लड़की को वह ऑटो में लेकर जा रहा था वह सांगानेर में ही एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

यह भी पढ़ें : हिंदू वीर सेना की चेतावनी : 72 घंटों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या छोड़ दे देश

कोचिंग के लिए जा रही थी लड़की

पुलिस ने बताया कि 18 साल की लड़की कॉम्पीटीशन एक्जाम की तैयारी कर रही थी। वह तीस जुलाई को कोचिंग के लिए निकली थी। उसने ऑटो किया। उसके बाद ऑटो ने कोई सवारी नहीं बिठाई। ऑटो चालक विक्रम उस दिन शराब के नशे में था। उसने लड़की से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया और कहा कि अब आज मेरे साथ रहना होगा। लड़की डर गई, इतने में उसका स्टॉप भी आ गया। लेकिन विक्रम ने ऑटो नहीं रोका। लड़की चलते ऑटो से कूद गई। विक्रम कुछ देर वहीं रूका और जब लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई तो फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विक्रम को अब अरेस्ट किया गया है। लड़की दस दिन से आईसीयू में है।

यह भी पढ़ें : पैसे की जगह रिश्वत में मांगे आलू, ऑडियो वायरल होते ही पुलिसवाला सस्पेंड