जयपुर के एक अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों, दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया है। कम वजन और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सभी शिशुओं को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। माँ का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जयपुर. राजधानी जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। उनमें दो बेटे हैं और दो बेटी हैं। हांलाकि कम वजन और स्वास्थ्य संबधी अन्य परेशानियां होने के कारण चारों को अस्पताल के ही आईसीयू में भर्ती किया गया है। मां की हालत भी खराब है, उसका अलग से इलाज जारी है। महिला दौसा जिले की रहने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दौसा जिले का ऐसा पहला केस

दरअसल दौसा जिले की रहने वाली संतोष देवी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों का जन्म जयपुर के सांगानेरी गेट पर स्थित महिला चिकित्सालय में हुआ है। अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर आशा वर्मा ने बताया कि इस अस्पताल में ऐसा पहली बार हुआ है कि चार बच्चों ने एक साथ जन्म लिया है। पिछला रिकॉर्ड तीन बच्चों का था। हम चारों बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। उनमें से दो का वजन एक एक किलो है। एक का वजन नौ सौ ग्राम है और एक अन्य का वजन सिर्फ सात सौ ग्राम है। जबकि सामान्य स्वस्थ नवजात का जन्म ढाई से तीन किलो के बीच होता है।

मासूमों को सांस लेने में हो रही है तकलीफ

अस्पताल के आईसीयू प्रभारी डॉक्टर विष्णु अग्रवाल का कहना है कि यह प्री मैच्योर डिलेवरी थी। चारों बच्चे सोमवार को जन्मे हैं। उनको सांस लेने में तकलीफ है। कुछ अन्य समस्याएं भी हैं, इस कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी मां संतोष को बड़ा गर्भाशय नाम की बीमारी थी, एनीमिया की समस्या भी थी। उसका इलाज अस्पताल से ही चल रहा था। अब संतोष की हालत फिलहाल सही है। चारों बच्चों को स्वस्थ होने में कुछ समय लग सकता है।

महिला को कई खतरनाक बीमारियां

जयपुर के डॉक्टरों कहना है कि प्रसूता महिला को जब हमारे पास लाया गया था तो उसे गंभीर प्रीक्लेम्पसिया, आरएच नेगेटिव प्रेग्नेंसी, बहुत बड़ा गर्भाशय फाइब्रॉएड, एनीमिया और पेट दर्द की शिकायत थी। ऑपरेशन से पहले महिला कई तरह की डिसीज से ग्रासित थी। इसके अलावा प्रसूता को गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम भी थी।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में जन्मा अनोखा बच्चा: देखने के लिए लग रही भीड़, डॉक्टर बोले-साइंस का चमत्कार, खुद देखिए तस्वीर