राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 जीतने की तैयारी में कांग्रेस पार्टी सीएम अशोक गहलोत आए दिन लोक लुहावने वादे कर रहे है। कभी मंदिरों के विकास के लिए तो कभी खेल स्टेडियम की अब कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बड़ी घोषणा की गई है।

जयपुर, 21 जून. राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने से पहले मुख्यमंत्री लगातार हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। कभी राजस्थान में मंदिरों के विकास की तो कभी राजस्थान में खेल स्टेडियम बनाने की। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में महिला वर्ग को साधने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। सौगात के तहत इन छात्राओं को कॉलेज आने- जाने के लिए बस का किराया मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कॉलेज जाने वाली लड़कियों को राजस्थान में बस किराए में मिलेगी छूट

दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम को मंजूरी दे दी है। इसकी विज्ञप्ति अगले 1 महीने में जारी भी हो जाएगी। इसके तहत 10 किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी का किराया तय करने पर छात्राओं को हर दिन का किराया 20 दिया जाएगा। हालांकि यह राशि छात्राओं के बैंक खातों में सीधे ही ट्रांसफर की जाएगी। सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने यह योजना शुरू की है।

बस किराए पाने के लिए लड़कियों को इस शर्त को पूरा करना होगा जरूरी

इस योजना के तहत वही छात्राएं सरकार से किराया लेने के लिए पात्र होगी जिनकी हर महीने न्यूनतम उपस्थिति 75% हो। वही कॉलेज को छात्राओं की उपस्थिति भी बायोमेट्रिक मशीन से ही ली हुई हो। हालांकि सरकार को कॉलेजों में बायोमेट्रिक सिस्टम स्थापित करने में करीब 2 करोड़ का खर्च आजाएगा।

सीएम गहलोत ने योजना में बदलाव कर ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम दिया नाम

पहले राजस्थान में कक्षा 9 से 12वीं तक की क्लासों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए घर से 5 किलोमीटर ज्यादा दूरी तय करने पर किराया दिया जाता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना में बदलाव कर इसे ट्रांसपोर्ट वाउचर स्कीम नाम दिया है। वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार रिपीट करवाने के मूड में है। इसलिए वह लगातार विशेषज्ञ अर्थशास्त्रियों से बातचीत कर राजस्थान में ऐसी ऐसी योजना लेकर आ रहे हैं जिससे हर वर्ग को यह लगे कि मुख्यमंत्री ने उनके लिए काम किया है।

इसे भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2023 से पहले CM गहलोत की एक और स्कीमः किसानों को साधने के लिए चलाया राजस्थान किसान महोत्सव