चुनावी साल में बदल दिए गए राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा। अब प्रदेश पार्टी की कमान विधायक सतीश पूनिया की जगह सांसद सीपी जोशी संभालेंगे। इलेक्शन ईयर में क्या हो सकते है इसके मायने, क्या कुछ होगा बदलाव।

जयपुर (jaipur news). राजस्थान से सबसे बड़ी खबर है। चुनावी साल में भाजपा आलाकमान ने राजस्थान मे भाजपा के अध्यक्ष को बदल दिया है। राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले से सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आज सवेरे तक सतीश पूनिया भाजपा के अध्यक्ष थे और दोपहर होते होते उन्हें बदल दिया गया। उनकी जगह ब्राहम्ण चेहरे को तवज्जो दी गई है। पूनिया ने अपना चार साल का कार्यकाल हाल ही में पूरा किया था और उसके बाद ये लगभग तय था कि जल्द ही उन्हें बदल दिया जाएगा....।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चित्तौडगढ़ से भाजपा सांसद हैं सीपी जोशी... रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की थी

सीपी जोशी राजस्थान में भाजपा से बड़ा नाम है। वे चित्तौड़गढ़ से सांसद चुने गए। चार साल पहले जब वे यहां से जीते तो उन्होनें विरोधी से करीब चालीस फीसदी वोट ज्यादा लिए। वे करीब पौने छह लाख वोट से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के गोपाल सिंह इडवा को धुआंधरा हार दी थी। वे इससे पहले भी यहीं से चुनाव जीते थे और उसके बाद जब चार साल पहले जीते तो जीत का अपना ही पुरार रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साल 2014 में भी उन्होनें गोपाल सिंह को हराया था। उस समय करीब तीन लाख से भी ज्यादा वोट से वे विजयी रहे थे।

बताया जाता है कि जोशी पीएम मोदी और केंद्रीय अमित शाह के बेहद करीबी रहे हैं और हर कुछ सप्ताह में दिल्ली मुलाकात के लिए जाते रहे हैं। पिछले महीने भी उन्होनें दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्हें पार्टी प्रेसिडेंट की कमान सौंपी गई है। इस परिवर्तन के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि विधायक पूनिया को अब राष्ट्रीय संगठन में जगह दी जा सकती है। वहीं सियासी जानकार इस बदलाव के सीएम के फेस को लेकर चल रहे मुद्दे से जोड़कर इस बदलाव के अलग अलग सियासी मायने निकाल रहे हैं।

इसे भी पढ़े- जोधपुर हिंसा पर सियासी घमासान : सतीश पूनिया का अशोक गहलोत से सवाल, मुख्यमंत्री बताएं भगवाना लहराना कैसा अपराध