MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • जयपुर में सरकार की नाक के नीचे तगड़ा बवाल: BJP एमपी किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे, कांग्रेस मंत्री जोशी से जुड़ा है मामला

जयपुर में सरकार की नाक के नीचे तगड़ा बवाल: BJP एमपी किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे, कांग्रेस मंत्री जोशी से जुड़ा है मामला

जयपुर (jaipur). राजस्थान के यूडीएच मिनिस्टर महेश जोशी एक बार फिर विवादों में आ गए है। एक पीड़ित ने अपने सुसाइड के लिए मंत्री को जिम्मेदार बताया और बीजेपी सांसद से न्याय की गुहार की। इसके बाद एमपी मीणा जयपुर पहुंच सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए है।

2 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
Published : Apr 18 2023, 07:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Asianet News

जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। गहलोत सरकार के सबसे बड़े मंत्री यूडीएच मिनिस्टर महेश जोशी का गंभीरता आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद अब सांसद किरोडी लाल मीणा जयपुर आ पहुंचे हैं।

27
Image Credit : Asianet News

यहां पहुंचने के साथ ही सांसद मीणा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। उधर सरकार ने जिस होटल के कारण पूरा विवाद हुआ है, उसे गिराना शुरू कर दिया है। पूरा घटनाक्रम राजधानी जयपुर का है।

37
Image Credit : Asianet News

बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा के जयपुर पहुंचने का पता चलते ही राजस्थान पुलिस में हलचल मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का दल मौके पर पहुंच गया। और वहां की व्यवस्था संभाल ली है।

47
Image Credit : Asianet News

चाय बेचने वाले दुकानदार के सुसाइड से जुड़ा हुआ है पूरा मामला

दरअसल जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र का यह पूरा घटनाक्रम है। हवा महल विधानसभा क्षेत्र में कंवर नगर के नजदीक रहने वाले रामप्रसाद मीणा ने सुसाइड कर लिया। मीणा के घर में उसका पूरा परिवार है , जिसमें माता-पिता , बड़े भाई , छोटे भाई पत्नी और बच्चे हैं। पूरा परिवार एक चाय की थड़ी के ऊपर निर्भर था जो रामप्रसाद मीणा चलाता था।

57
Image Credit : Asianet News

जिस जगह पर रामप्रसाद मीणा का 100 गज का मकान था, उसके ठीक नजदीक एक होटल का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि होटल के मालिक ने स्थानीय विधायक और मंत्री महेश जोशी के साथ मिलकर रामप्रसाद मीणा को जमीन बेचने के लिए इतना परेशान किया कि रामप्रसाद ने सुसाइड कर लिया

67
Image Credit : Asianet News

बीजेपी सांसद मदद को पुहंचे जयपुर

अब इस पूरा घटनाक्रम के बाद रामप्रसाद मीणा के परिवार ने सांसद किरोडी लाल मीणा से मदद मांगी तो सांसद किरोड़ी लाल मीणा दौसा जिले से जयपुर आ पहुंचे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस पूरे घटनाक्रम में 8 लोगों के खिलाफ रामप्रसाद मीणा को सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। इसमें महेश जोशी का नाम भी शामिल है।

77
Image Credit : Asianet News

अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद महेश जोशी ने खुद को बेगुनाह और बेकसूर बताया है। फिलहाल यह पूरा मामला अब सरकार के गले पड़ता दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़े- 58 सेकंड के इस वीडियो ने राजस्थान सरकार के सबसे बड़े मंत्री महेश जोशी की नींद छीन लीं, दर्ज हुई FIR

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Recommended image2
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात
Recommended image3
Rajasthan Budget 2026 में युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान, सरकार देगी 10 लाख रुपए, जानिए कैसे?
Recommended image4
Rajasthan Budget 2026 : सरकारी नौकरी से लेकर AI तक, राजस्थान बजट के 10 बड़े ऐलान
Recommended image5
राजस्थान में कैसे काल बन गया वो खूनी स्पॉट, 6 जिगरी दोस्तों की एक साथ मौत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved