एक तरफ पूरे देश में होली का त्यौहार खुशियों के साथ मनाया जा रहा है। इसी बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। जहां एक 19 साल और 20 साल के लड़का-लड़की ने कार के अंंदर जाकर मौत को गले लगा लिया।

जयपुर. खबर राजधनी जयपुर से आ रही है। जयपुर के चौमू थाना इलाके में एक युवक और युवती ने जहर खा लिया। दोनो कार में बैठे थे। हाइवे के नजदीक खड़ी कार में जब युवक और युवती की हालत लोगों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे तैसे कार खोली और उसके बाद कार में से दोनो को नीचे उतारा। दोनो को अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनो की मौत हो चुकी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों जतिन और अंकिता ने चुनी खौफनाक मौत

चौमू पुलिस ने कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनो की पहचान की है। दोनो की मौत जहर से होना सामने आ रही है। मौत के पीछे असफल प्रेम कहानी बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि रविवार सवेरे सागर सिटी इलाके में एक मारूति कार खड़ी थी। कार में युवक और युवती अचेत हालत में थे। जयपुर रोड पर मिली कार में मिले शवों की पहचान करने पर पता चला कि युवक बीस साल का है और उसका नाम जतिन सैन और युवती का नाम अंकिता यादव है। दोनो चौमू से कई किलोमीटर पहले जयपुर शहर के रहने वाले हैं।

'साथ जी नहीं सके तो क्या साथ मर तो सकते हैं'

चौमू पुलिस ने कहा कि दोनो के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रांरभिक जांच के आधार पर यह प्रेम प्रसंग लग रहा है। दोनो के परिवार के लोगों से भी बातचीत की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। बस इसलिए साथ जी नहीं सके तो साथ मरने का फैसला कर लिया होगा।