Jaipur News : जयपुर के एक कारोबारी संजय मीणा ने अपनी थार कार में सुसाइड कर लिया। वह घर से बोलाकर निकला था मरने जा रहा हूं। गर्लफ्रेड ने किया ऐसा काम कि दुखी होकर उसने जहर खा लिया।
Rajasthan News : जयपुर से दुखद खबर सामने आई है। जहां एक रियल स्टेट कारोबारी ने सिर्फ इस बात से नाराज होकर सुसाइड कर लिया कि उसकी गर्लफ्रेंड नाराज हो गई थी। वह अपने घर से बोलकर निकला था कि वो 'मरने जा रहा हूं'। इसके बाद थार गाड़ी में जहर खा लिया। जब लौटते वक्त पिता ने उसकी हालत देखी तो बोला-पापा मैंने जहर खा लिया है, कुछ देर बाद मैं मर जाऊंगा।
गर्लफ्रेंड की इस बात पर दुखी हो गया था
दरअसल, मृतक कारोबारी का नाम संजय मीणा (31) था जो कि मूल रूप से जयपुर के जगतपुरा के विश्वविद्यालय नगर निवासी था। जिसने 3 सिंतबर को सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि मरने से पहले युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर उससे मिलने के लिए गया था। लेकिन लड़की ने दरबाजा तक नहीं खोला, ना ही उसका फोन उठाया। बस इसी बात से दुखी होकर संजय ने घर लौटते वक्त अपनी थार कार में जहर खाकर सुसाइड कर लिया।
15 साल से था अफेयर, लेकिन फिर दिल से नहीं जुड़ा रिश्ता
पिता ने पुलिस में जाकर लड़की और उसके परिवार के खिलाफ जाकर मामला दर्ज कराया है। पिता मोहनलाल मीणा ने बताया कि बेटा पिछले 15 साल से एक लड़की के साथ अफेयर था। जब उसने यह बात हमकों बताई तो मैंने लड़की के परिवार से मिलकर दोनों की शादी तय कर दी थी। दोनों परिवार इसके लिए राजी हो गए थे। लेकिन डेढ़ महीने पहले अचानक लड़की ने परिवार के दबाव में आकर सजंय से बात करना बंद कर दी थी। इसी बात से वह परेशान रहने लगा था।
कारोबारी के पिता ने बताई पूरी कहानी…
लड़के के पिता ने बताया कि एक बार लड़की के पिता ने हमसे मदद मांगी थी, लेकिन हम उस वक्त मौके पर पहुंच नहीं पाए थे। इसी बात को लेकर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। हालांकि हम पूरे परिवार समेत उनसे माफी भी मांगने गए थे। उल्टा उन्होंने हमें बेज्जत कर घर से निकाल दिया। इसके बाद हम बेटे की खुशी की खातिर उनसे बात करने की कोशिश करते रहे। लेकिन वह विवाह की बात पर टालमटोली करते थे। इसी दौरान लड़की ने भी संजय से बातचीच करना कम कर दिया था।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
